TrendingUttar Pradesh

​हरदोई में बारिश का कहर : 48 घंटे में चार मौतें, कच्ची दीवार गिरने से युवक और महिला की गई जान

​हरदोई में बारिश का कहर : 48 घंटे में चार मौतें, कच्ची दीवार गिरने से युवक और महिला की गई जान

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में बीते 48 घंटे से हो रही लगातार बारिश से कच्चे मकान के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। वर्षा जनित हादसो में अब तक बीते 48 घंटे में चार मौत हो चुकी है। शनिवार रात को बघौली थाना इलाके में एक महिला की मौत जबकि सुरसा थाना इलाके में आज सुबह एक अधेड़ की मौत दीवाल गिरने से हुई है।

जबकि शुक्रवार और शनिवार सुबह भी एक 11 वर्षीय बालिका और 55 वर्षीय वद्ध की मृत्यु हुई थी पुलिस ने बताया कि सुरसा थाना इलाके की ग्राम पंचायत खजुराहरा के मजरा उम्मरपूरवा में लगातार बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर 45 वर्षीय युवक की मौत हो गई। 

हादसे में एक गाय और एक बैल भी दबकर मर गए। मृतक की पहचान मकरंद पुत्र शिवलाल के रूप में हुई है।बताया गया कि बारिश से कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और मकरंद मलबे में दब गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार, थाना प्रभारी, कानूनगो और लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

ग्रामीणों ने की पीड़ित परिवार को मुआवजा और आवास दिलाने की मांग

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा और आवासीय सहायता दिलाने की मांग की है। वहीं बघौली थाना क्षेत्र के बरबटापुर गांव में शनिवार रात करीब 9:30 बजे कच्ची दीवाल गिरने से आरती सिंह की मौत हो गई घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जनहानि का मुआयना किया है वहीं प्रशासन मृतकों के परिजनों को शीघ्र ही सरकारी सहायता देने का दावा कर रहा है। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply