
मेष : आज आपको बुरे सपने परेशान कर सकते हैं। आपको अति स्पष्टवादी होने से बचना चाहिए। परिवार का माहौल काफी सहयोगात्मक रहेगा।
वृष : आज दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मातापिता को बच्चों की चिंता सता सकती है। मन में आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। प्रेमी से कोई भी बात न छिपायें।
मिथुन : आज कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। घरवालों के कारण आपको कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं।
कर्क : आय के नए स्रोत विकसित होंगे। नजदीकी लोगों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। भौतिक सुखसाधनों का आनन्द उठायेंगे।
सिंह : आज नकारात्मक लोगों की संगत से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
कन्या : आज कार्यक्षेत्र को लेकर समस्या दूर होगी। उच्चाधिकारियों से ज्यादा बहस न करें। अधिक सोचने के कारण सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
तुला : आज स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। अपेक्षित कार्य के समय से पूर्ण न होने से थोड़े उदास हो सकते हैं।
वृिश्चक : आज सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कार्यशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे। संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी।
धनु : आज स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। वैवाहिक समस्याओं का समाधान मिलेगा। मातापिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे।
मकर : आज कारोबार में आपको थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। किसी मित्र और रिश्तेदार से आपको लाभ मिलने वाला है।
कुंभ : आज परिजनों और स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नशे और अनैतिक कार्यों से बचें। मित्रों के साथ आप बड़े गंभीर विषयों पर चर्चा करेंगे।
मीन : आज व्यापारी अपने बचे हुए माल को सेल में बेच सकते हैं। व्यवसाय को लेकर यात्रा कर सकते हैं। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी।



