India

​करवा चौथ पर चांद सा खिलेगा चेहरा, अभी से लगाना शुरू कर दें ये एक फेस पैक

करवा चौथ के लिए महिलाएं कपड़ों की शॉपिंग से लेकर मेकअप तक की जमकर खरीदारी करती हैं ताकि इस खास दिन पर वो सबसे अलग लगे, लेकिन सबसे जरूरी है कि आपकी त्वचा हेल्दी हो. इस बार 29 अक्टूबर को करवा चौथ सेलिब्रेट किया जाएगा यानी अभी इसमें लगभग 1 महीना बाकी है. इस दिन अगर आप अभी से अपनी स्किन केयर करना शुरू कर देंगी तो आपकी स्किन फेस्टिवल वाले दिन नेचुरली ग्लोइंग नजर आएगी. इस आर्टिकल में जानेंगे एक ऐसे फेस पैक के बारे में जो आपके चेहरे को चमकदार और क्लीनक्लियर बनाएगा.

​करवा चौथ पर चांद सा खिलेगा चेहरा, अभी से लगाना शुरू कर दें ये एक फेस पैक

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा इनग्रेडिएंट्स की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. ये त्वचा पर कमाल का असर दिखाता है. हालांकि इस पैक के अलावा भी आपको अपनी डेली स्किन केयर पर ध्यान देना चाहिए. तो चलिए जान लेते हैं डिटेल के साथ.

मुलेठी चमकाएगी स्किन

गले की खराश से निजात दिलाने वाली मुलेठी आपकी त्वचा को भी चमका सकती है. इस बारे में पबमेड में भी जानकारी दी गई है कि इसमें मौजूद तत्व मेलेनिन को कम करने में हेल्पफुल होते हैं, जिससे रंगत साफ होती है और पिगमेंटेशन को कम करने में भी ये हेल्पफुल मानी जाती है. इसके अलावा ये स्किन का ग्लो भी बढ़ाने में मदद करती है.

मुलेठी का फेस पैक

आपको चाहिए मुलेठी का शुद्ध पाउडर, शहद, और दही. सबसे अच्छा रहेगा कि आप मार्केट से साबुत मुलेठी खरीद लें और इसे एक से दो दिन धूप दिखाने के बाद क्रश कर लें. इसके बाद ग्राइंडर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. इसे छानने के बाद एयरटाइट जार में भर लें.

किस तरह से लगाएं फेस पैक

एक कटोरी में 1 चम्मच मुलेठी पाउडर, जरूरत के मुताबिक दही, 1 चम्मच शुद्ध शहद मिलाकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें. इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और कम से कम 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद हाथों में गुलाब जल लेकर चेहरे पर थपथपाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए फेस को क्लीन कर लें. इस फेस पैक को आप हफ्ते में 2 से 3 बार लगाएं.

सीटीएम जरूर करें फॉलो

इस फेस पैक के अलावा आप मॉर्निंग में मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन स्किप न करें तो वहीं रात में सीटीएम फॉलो करना न भूलें. अपने चेहरे को डबल क्लीन करें. इसके बाद टोनर लगाएं और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें. इस रूटीन को सोने से कम से कम आधे या 1 घंटे पहले करना चाहिए ताकि सारे प्रोडक्ट स्किन में अच्छी तरह से ऑब्जर्व हो जाएं. हफ्ते में एक बार अपनी त्वचा को किसी जेंटल स्क्रब से एक्सफोलिएट करें ताकि डेड स्किन रिमूव होती रहे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply