TrendingUttar Pradesh

​अयोध्या के ऐतिहासिक स्थलों पर लगेंगे श्रीराम स्तंभ, अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर खास पहल

​अयोध्या के ऐतिहासिक स्थलों पर लगेंगे श्रीराम स्तंभ, अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर खास पहल

अयोध्या, अमृत विचार : राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अशोक सिंघल की 100वीं जयंती के अवसर पर रामनगरी के 10 ऐतिहासिक स्थलों पर अशाेक सिंघल फाउंडेशन के नेतृत्व में श्री राम स्तंभ स्थापित किया जा रहा है। इसके अलावा 200 से अधिक उन स्थानों पर भी इन स्तंभ को स्थापित किया जाएगा। स्तंभों पर श्रीराम के वनवास काल की महिमा का वर्णन श्लोक के साथ क्षेत्रीय भाषा में लिखा गया है।

स्वर्गीय अशोक सिंघल फाउंडेशन के द्वारा पिंक सेंडस्टोन के पत्थरों से स्तंभ का निर्माण कराया गया है। उनकी जयंती पर इसे ऐतिहासिक स्थलों में वेद श्रुति नदी कवरजा धाम, तमसा तट गौराघाट, प्राचीन दशरथ महल मंदिर, नंदीग्राम भारत कुंड हनुमान भरत मिलन मंदिर, जटाकुंड नंदीग्राम भरतकुंड, श्रृंगी ऋषि आश्रम, प्राचीन सूर्यकुंड, दशरथ समाधि स्थल, मखौड़ा धाम, प्राचीन सीता कुंड में स्थापित किया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ विश्व हिंदू परिषद के संस्थापक अशोक सिंघल की जयंती पर कारसेवकपुरम में सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शिविर में जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग, ट्राई साइकिल और अन्य सहायता उपलब्ध करा रही है। पांच दिवसीय इस आयोजन के उद्घाटन सत्र के दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास, आलोक सिंह, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह, राम मंदिर की व्यवस्था प्रमुख इंद्रदेव मिश्रा भी मौजूद रहे। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अशोक सिंघल ने हिंदू संस्कृति, सनातन परंपरा और राम मंदिर के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल की स्मृति में सेवा के ऐसे प्रकल्प आगे भी जारी रहने चाहिए। राम मंदिर धार्मिक समिति के सदस्य राजकुमार दास ने कहा कि अशोक सिंघल की सोच केवल राम मंदिर तक सीमित नहीं थी, बल्कि लोक कल्याण और सेवा भी उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा था। उन्होंने बताया कि यह सेवा शिविर पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद दिव्यांगजन लाभ उठा सकेंगे।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply