TrendingUttar Pradesh

​96 लाख से बदलेगा बाबा महावीर दास मंदिर का स्वरूप… श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

​96 लाख से बदलेगा बाबा महावीर दास मंदिर का स्वरूप… श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

मुसाफिरखाना/अमेठी, अमृत विचार: मुसाफिरखाना क्षेत्र के ग्राम नारा स्थित बाबा महावीर दास मंदिर को पर्यटन विभाग की परियोजना के तहत नया स्वरूप दिया जा रहा है। करीब 96.41 लाख रुपये की लागत से कराए जा रहे पर्यटन विकास कार्य से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और धार्मिक स्थल को पर्यटन की दृष्टि से आकर्षक बनाया जाएगा।

पर्यटन विभाग के अनुसार मंदिर में विकास कार्य 9 अप्रैल से शुरू हुआ है, जिसे अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा किए जाने का प्रस्ताव है। परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने बताया कि मंदिर परिसर में चबूतरे का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं गजेबो, पेयजल व्यवस्था और यात्री हाल के नवीनीकरण का कार्य प्रगति पर है।

धूपवर्षा से बचाएगा गजेबो

मंदिर परिसर में बन रहे गजेबो से श्रद्धालुओं को धूप और बारिश से राहत मिलेगी। यात्री हाल के नवीनीकरण के बाद श्रद्धालुओं के ठहरने और विश्राम की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। साथ ही पेयजल की सुविधा से मंदिर आने वाले लोगों को शुद्ध पानी मिल सकेगा। बाबा महावीर दास मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। विकास कार्य पूरा होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। परियोजना से स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी गति मिल सकती है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply