TrendingUttar Pradesh

​Lucknow News: बारिश के बीच जर्जर अपार्टमेंट की दीवार गिरी, लोगों में मचा हड़कंप

​Lucknow News: बारिश के बीच जर्जर अपार्टमेंट की दीवार गिरी, लोगों में मचा हड़कंप

लखनऊ: सोमवार सुबह बारिश के बीच वजीरगंज क्षेत्र स्थित एसए अपार्टमेंट की दीवार अचानक गिर गई। दीवार गिरने की घटना से अपार्टमेंट में रह रहे परिवारों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी विशाख जी, एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा समेत कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने अपार्टमेंट में रह रहे परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाला।

जर्जर हालत में था अपार्टमेंट

बताया गया कि एसए अपार्टमेंट पहले से जर्जर हालत में था। सोमवार सुबह हुई बारिश के दौरान इसकी दीवार गिर गई। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

अधिकारियों की मौजूदगी में परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। फिलहाल घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply