India

​100hp पावर और 21kmpl तक का माइलेज, लॉन्च हुआ Renault Triber का पावरफुल टर्बो वेरिएंट

Renault ने Triber का नया टर्बो पेट्रोल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है जिससे इस 7 सीटर MPV में अब ज्यादा पावरफुल इंजन ऑप्शन जुड़ गया है. इसमें 1.0 लीटर, तीनसिलेंडर TCe टर्बोपेट्रोल इंजन है जो 100hp पावर और 180Nm टॉर्क जेनरेट करता है और इस वेरिएंट को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. याद दिला दें कि यही इंजन Renault Duster और Kiger में भी इस्तेमाल हुआ है.

​100hp पावर और 21kmpl तक का माइलेज, लॉन्च हुआ Renault Triber का पावरफुल टर्बो वेरिएंट

Renault Triber Turbo Price

रेनो ट्राइबर TCe 100 के Evolution वेरिएंट की कीमत 7.84 लाख रुपए से शुरू होती है और इसके टॉप Emotion वेरिएंट के लिए 8.99 लाख तक है. इसकी तुलना में 1.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाली स्टैंडर्ड ट्राइबर वेरिएंट की कीमत 5.80 लाख रुपए से शुरू होती है. इसका मतलब ये हुआ कि टर्बोपेट्रोल वर्जन 2 लाख रुपये से ज्यादा महंगा है.

रेनॉल्ट ट्राइबर टर्बो की इंजन डिटेल्स

नया टर्बो पेट्रोल इंजन 100hp पावर और 180Nm टॉर्क जेनरेट करता है जो स्टैंडर्ड ट्राइबर के 72hp पावर और 96Nm टॉर्क से काफी ज्यादा है. हालांकि यह इंजन रेनो काइगर और डस्टर में इस्तेमाल होने वाले टर्बोपेट्रोल यूनिट से जुड़ा है, लेकिन इसे ज्यादा 180Nm टॉर्क देने के लिए ट्यून किया गया है और इसमें अपडेटेड इंजन मैनेजमेंट सिस्टम है.

Renault Triber Turbo Mileage

टर्बोचार्ज्ड ट्राइबर न केवल नेचुरली एस्पिरेटेड वर्जन से ज्यादा तेज है, बल्कि थोड़ी ज्यादा एफिशिएंट भी है. रेनो का दावा है कि TCe 100 10.8 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेता है. ये गाड़ी एक लीटर तेल में 21 किलोमीटर तक की माइलेज देता है जबकि स्टैंडर्ड 1.0 लीटर पेट्रोलमैनुअल ट्राइबर एक लीटर तेल में 19.76 किलोमीटर तक का माइलेज देता है.

डिजाइन में बदलाव

ट्राइबर टर्बो के डिजाइन में ज्यादातर कोई बदलाव नहीं हुआ है, पीछे ‘टर्बो’ बैज इसे सबसे अलग बनाता है. यह रेनो के RGEP आर्किटेक्चर पर आधारित है और स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही साइज में है, जिसमें 2636mm का व्हीलबेस भी शामिल है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply