
लखीमपुर खीरी: हैदराबाद थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर गांव में 22 वर्षीय कमलेश कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला गंभीर हो गया है। मृतक की मां माया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उनके बेटे को लगातार परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा था। परिवार का दावा है कि इसी तनाव के बीच कमलेश ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव के पास बिगड़ी थी कमलेश की हालत
परिजनों के अनुसार, 23 सितंबर को कमलेश गांव के पास सिद्ध बाबा स्थान के नजदीक अचानक उल्टियां करने लगा। उसकी हालत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला लेकर पहुंचे।
डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के दौरान मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का आरोप
मृतक की मां माया देवी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बेटे का गांव की एक महिला से प्रेम संबंध था। उनका आरोप है कि इसी रिश्ते को लेकर महिला और उसके परिवार की ओर से कमलेश पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
परिवार का दावा है कि मौत से करीब आठ दिन पहले भी कमलेश के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई थी।
महिला के पति पर भी गंभीर आरोप
माया देवी ने शिकायत में महिला के पति पर भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि महिला का पति कथित तौर पर कमलेश को आए दिन परेशान करता था और पैसों की मांग को लेकर उसे धम



