TrendingUttar Pradesh

​Barabanki Crime News: पीछे से आई मालगाड़ी और पलभर में चली गई जान, रेलवे क्रॉसिंग के पास आभूषण कारीगर की मौत

​Barabanki Crime News: पीछे से आई मालगाड़ी और पलभर में चली गई जान, रेलवे क्रॉसिंग के पास आभूषण कारीगर की मौत

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार: रानी बाजार त्रिलोकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सोमवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से बिहार निवासी आभूषण कारीगर की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई।

फेरी लगाकर पुराने आभूषणों की सफाई करता था

बिहार के मधेपुरा निवासी मदन स्वर्णकार पुत्र रामस्वरूप फेरी लगाकर पुराने आभूषणों की सफाई का काम करते थे। सोमवार को वह अपने साथी भिखारी पुत्र शिवजीत के साथ नरैनीपुरवा गांव में फेरी लगाने आए थे। काम पूरा करने के बाद मदन रेलवे लाइन के रास्ते बाराबंकी की ओर लौट रहे थे।

पीछे से आई मालगाड़ी की चपेट में आए

मदन रानी बाजार त्रिलोकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की।

कुछ देर बाद मदन का साथी भिखारी भी घटनास्थल पर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि मदन उसके साथ बाराबंकी में किराये के मकान में रहते थे। दोनों पुराने आभूषणों की सफाई का काम करते थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण

पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मालगाड़ी की चपेट में आने से मदन की मौत होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

ः

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply