IndiaUttar Pradesh

​UP: सरकार ने कई जिलों में लगाया हेल्थ ATM, मिनटों में होंगे कई तरह के टेस्ट

आप बैंक जाते हैं पैसे की निकासी के लिए या फिर एटीएम के माध्यम से पैसे कि निकासी करते हैं. लेकिन क्या आपन कभी सोचा है कि आपके शरीर के स्वास्थ्य का भी एक एटीएम हो सकता है. उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के कई जिलों में हेल्थ एटीएम लगाया है. इससे सरकार का दावा है कि राज्य के दूर दराज इलाकों में कई तरह के टेस्ट महज मिनटों में हो जाते हैं. इसके साथ ही टेलीमेडिसिन के माध्यम से उस टेस्ट के आधार पर डॉक्टर इलाज भी कर देते हैं.

​UP: सरकार ने कई जिलों में लगाया हेल्थ ATM, मिनटों में होंगे कई तरह के टेस्ट

हेल्थ एटीएम एक ऐसी डिजिटल और टचस्क्रीन मशीन है, जिसके जरिए आप बिना किसी डॉक्टर या लैब गए कुछ ही मिनटों में 50 से ज्यादा स्वास्थ्य जांच खुद कर सकते हैं.

हेल्थ एटीएम की मुख्य विशेषताएं

तुरंत जांच: ये मशीन 5 से 15 मिनट के भीतर आपके स्वास्थ्य की रिपोर्ट तुरंत तैयार कर देती है.

विभिन्न पैरामीटर: इसके जरिए ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन स्तर, हीमोग्लोबिन, वजन, बीएमआई और कई रैपिड टेस्ट आसानी से हो जाते हैं.

टेलीमेडिसिन सुविधा: कुछ उन्नत हेल्थ एटीएम के माध्यम से आप वीडियो कॉल द्वारा सीधे डॉक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.

डिजिटल रिपोर्ट: जांच के बाद रिपोर्ट आपके फोन पर एसएमएस या ईमेल के जरिए आ जाती है और आपका मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है. उल्टीसीधी लंबी लाइनों से बचने और स्वास्थ्य की समय पर निगरानी के लिए YoloHealth ATM जैसी सेवाएं अब कई सरकारी अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध हैं.

ये मशीन वजन, बीपी और ईसीजी जैसी बेसिक चेकअप के साथ 25 से ज्यादा फेफड़ों के टेस्ट करती है. इसका एआई भविष्य के खतरों को पहचानकर खानेपीने की सलाह भी देता है. इस मशीन की कीमत 3 से 3.50 लाख रुपये है और इसपर टेस्ट कराने का खर्च सिर्फ 25 से 400 रुपये आता है. यह हॉस्पिटल्स की भीड़ कम करके स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply