TrendingUttar Pradesh

​WPL Champion बनीं लखनऊ शेरनीज, फाइनल में सेज फाल्कन को 7 रन से हराकर जीती ट्रॉफी

​WPL Champion बनीं लखनऊ शेरनीज,  फाइनल में सेज फाल्कन को 7 रन से हराकर जीती ट्रॉफी

लखनऊ, अमृत विचार। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सेज फाल्कन को 7 रनों से हराकर लखनऊ शेरनीज विमेंस प्रीमियर लीग की पहली चैंपियन बनीं। 57 रन की नाबाद पारी खेलने वाली लखनऊ शेरनीज की आयुषी श्रीवास्तव प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं। समापन समारोह में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।

सेज ग्राउंड पर सोमवार को खेले गए खेले गए ख़िताबी मुकाबले को देखने दर्शकों की भीड़ उमड़ी। टॉस जीतकर सेज फाल्कन ने लखनऊ शेरनीज को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। लखनऊ शेरनीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सलामी बल्लेबाज अंशू तिवारी रिटायर हर्ट हो गईं, जबकि वगीशा सिंह मात्र 21 रनों के कुल योग पर पवेलियन लौट गईं। 

टीम का स्कोर जब 33 रन पहुंचा, तो नई बल्लेबाज सान्वी भाटिया भी आउट हो गईं। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरीं आयुषी श्रीवास्तव और कात्यायनी पाठक ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने सेज फाल्कन के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए टीम का स्कोर 33 रन से 113 रन तक पहुंचा दिया।

इसी स्कोर पर कात्यायनी पाठक को अर्चना यादव की गेंद पर ताशू ने कैच किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 89 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इसी स्कोर पर अगली बल्लेबाज इशिता और संध्या भी आउट हो गईं। 

हालांकि, आयुषी श्रीवास्तव आखिर तक डटी रहीं और 36 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से नाबाद 57 रन बनाए, जो इस लीग की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी रही।सेज फाल्कन की ओर से अर्चना यादव ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि एक विकेट निधि सिंह को मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेज फाल्कन ने बढ़िया शुरुआत की। जब तक आरजू सिंह क्रीज पर थीं, तब तक सेज फाल्कन के जीतने की उम्मीदें जिंदा थीं। आरजू के आउट होते ही सेज फाल्कन पर दबाव बढ़ गया, उन्होंने 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 40 रन बनाए। सोनाली सिंह 30 रनों पर नाबाद रहीं। 

इसके बाद अंडर19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की सदस्य रहीं अर्चना ने कुछ अच्छे स्ट्रोक खेले, पर उनकी पारी 9 रनों से आगे न बढ़ सकी। शेरनीज की गेंदबाज सान्वी ने आखिरी ओवरों में कमाल की गेंदबाजी करते हुए अर्चना, श्रद्धा और निधि को आउट कर शेरनीज की जीत तय कर दी। समापन समारोह में सीएएल के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल, सचिव केएम खान, लीग के कमिश्नर एसपी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली और लीग के अध्यक्ष पीयूष पाण्डेय रहे।

दो खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन

डॉ. नवनीत सहगल ने घोषणा की कि मुंबई के एक प्रतिष्ठित उद्योग घराने ने बल्लेबाज आरजू सिंह और गेंदबाज प्रियांशी यादव को गोद लिया है। इनके अभ्यास और आगे के प्रशिक्षण का पूरा खर्च संबंधित कंपनी उठाएगी।

संक्षिप्त स्कोर बोर्ड

लखनऊ शेरनीज 20 ओवर में 6 विकेट पर 114 रन ।

सेज फाल्कन 20 ओवर में 7 विकेट पर 107 रन

प्लेयर ऑफ द लीग कात्यायनी पाठक

सर्वश्रेष्ठ बैटर आरजू सिंह

सर्वश्रेष्ठ बॉलर प्रियांशी यादव

सर्वश्रेष्ठ कैच पायल चौरसिया (आरईपीएल

ये भी पढ़ें :

लखनऊ की शेरनियों का जलवा, सेमीफाइनल में नवाबी क्वीन को 6 …

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply