CrimeIndia

​विजयवाड़ा में महिला की बेरहमी से हत्या… कसाई ने लाश के लिए 9 टुकड़े, फिर नहर में फेंका

Andhra Pradesh Crime News: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से श्रद्धा वॉल्कर और निक्की यादव हत्याकांड जैसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. पुलिस के मुताबिक, भवानीपुरम इलाके में मटन की दुकान चलाने वाले शफी नाम के एक कसाई ने पैसों के लेनदेन और पुराने पारिवारिक विवाद के चलते कल्याणी नाम की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. जांच में सामने आया कि शफी और कल्याणी एकदूसरे को काफी समय से जानते थे. हालांकि, कल्याणी के बेटे से जुड़े एक पुराने विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच लगातार तनातनी चल रही थी.

​विजयवाड़ा में महिला की बेरहमी से हत्या… कसाई ने लाश के लिए 9 टुकड़े, फिर नहर में फेंका

घटना 17 सितंबर की बताई जा रही है. शफी बहलाफुसलाकर कल्याणी को भवानीपुरम स्थित अपने घर ले गया. वहां फिर से पैसों को लेकर कहासुनी हुई और गुस्साए शफी ने अपने पेशे के तेजधार चाकू से कल्याणी का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

इसके बाद दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए शफी ने कल्याणी के शव के 9 टुकड़े कर दिए. उसने अपनी मटन शॉप पर काम करने वाले कर्मचारी गुरुवुलु की मदद ली और शव के टुकड़ों को बोरियों में भरकर गोल्लापुडी इलाके के पास स्थित ठंडी नहर में बहा दिया.

सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो, हाथ के टैटू से खुला राज

कुछ दिनों बाद इब्राहिमपटनम के पास नहर में अज्ञात अवस्था में महिला के कटे हुए अंग तैरते मिले. पुलिस ने शव के अवशेष बरामद कर शिनाख्त के लिए उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया और स्थानीय थानों में साझा कीं. तस्वीरें देख कल्याणी के परिजनों ने उसके हाथ पर बने खास टैटू को पहचाना और तुरंत पुलिस से संपर्क किया. शिनाख्त होते ही पुलिस ने कल्याणी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और आखिरी लोकेशन के आधार पर दबिश देकर कसाई शफी को धर दबोचा.

मुख्य आरोपी और उसका साथी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

विजयवाड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शफी और उसके मददगार गुरुवुलु दोनों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार, शव को ले जाने में इस्तेमाल वाहन और हत्या की पूरी साजिश के पीछे छुपे अन्य कारणों का विस्तार से पता लगाया जा सके. इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में भारी आक्रोश और सनसनी का माहौल है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply