TrendingUttar Pradesh

​ITBP में Head Constable की भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका; 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

​ITBP में  Head Constable की भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका; 27 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊः इंडोतिब्बतन बॉर्डर पुलिस में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती निकली है। ITBP ने हेड कांस्टेबल के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 27 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी ITBP की भर्ती वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

हेड कांस्टेबल पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए।

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

SC/ST और एक्ससर्विसमैन के लिए आवेदन शुल्क नहीं

इस भर्ती में SC, ST और एक्ससर्विसमैन श्रेणी के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। वहीं, अन्य सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

अभ्यर्थी घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले ITBP की भर्ती वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण पूरा करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें। इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन वेबसाइट:

PET से मेडिकल तक कई चरणों में होगा चयन

अभ्यर्थियों का चयन कई चरणों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा। इसमें—

  • शारीरिक दक्षता परीक्षा
  • शारीरिक मानक परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • लिखित परीक्षा
  • प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट
  • विस्तृत चिकित्सा परीक्षा
  • समीक्षा चिकित्सा परीक्षा

शामिल हैं।

पेलेवल 4 के अनुसार मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को पेलेवल 4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply