Asian Games India 7th Gold Medal : एशियन गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238234 से हराकर अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने गेम्स में अपना 7वां स्वर्ण पदक जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से ज्योति सुरेखा, चिकिता तनिपार्थी और पृथिका प्रदीप मैदान पर उतरीं। ज्योति सुरेखा और पृथिका प्रदीप ने फाइनल में एक भी निशाना नहीं चूका और टीम को गोल्ड तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने इस इवेंट में लगातार दूसरी बार जीता है। इससे पहले 2023 में भी भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

238 अंक के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
भारतीय महिला टीम ने फाइनल में 238 अंक हासिल किए। इस स्कोर के साथ टीम ने महिला कंपाउंड टीम इवेंट के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह रिकॉर्ड इससे पहले दक्षिण कोरिया के नाम था। ज्योति सुरेखा का एशियन गेम्स में शानदार सफर भी जारी है। वह लगातार चौथे एशियाड में गोल्ड जीतने वाली भारतीय तीरंदाज बनी हैं। इससे पहले उन्होंने 2014, 2018 और 2023 में भी स्वर्ण पदक जीता था। भारत के 7 गोल्ड में से 5 स्वर्ण पदक महिला खिलाड़ियों ने जीते हैं। वहीं, पुरुष कबड्डी और पिस्टल के मिक्स्ड इवेंट में भारत को दो गोल्ड मिले हैं।
स्क्वॉश में भी भारत का मेडल पक्का
महिला स्क्वॉश टीम ने भी भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर दिया है। क्वार्टर फाइनल में भारत ने सिंगापुर को 20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। तंवी खन्ना ने वाई इयून ऑ येओंग को 31 से हराया। उन्होंने मुकाबला 116, 511, 1513, 111 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में पिछड़ने के बाद तंवी ने शानदार वापसी की। इसके बाद अनाहत सिंह ने वाई य्हान ऑ येओंग को सीधे गेमों में 30 से मात दी। अनाहत ने 117, 113, 114 से मुकाबला जीता। भारत का सेमीफाइनल में किस टीम से सामना होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें:
जूडो में अस्मिता डे क्वार्टर फाइनल में
जूडो में कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन अस्मिता डे ने भी शानदार शुरुआत की। उन्होंने महिला 48 किग्रा वर्ग के मुकाबले में वियतनाम की हा न्गोक ची को इप्पोन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मुकाबले की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों को शिदो यानी पेनल्टी मिली। इसके बाद अस्मिता ने मुकाबले पर पकड़ बनाई और खत्म होने से 38 सेकंड पहले प्रतिद्वंद्वी के दोनों कंधों को मैट पर टिकाकर इप्पोन हासिल कर लिया।
भारत की नजरें मेडल टैली पर
एशियन गेम्स के 11वें दिन 24 गोल्ड मेडल दांव पर हैं। फिलहाल भारत के खाते में 7 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज समेत कुल 53 मेडल हैं। भारतीय दल मेडल टैली में 9वें स्थान पर है।
ये भी पढ़ें:



