
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है. इस वक्त कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पानी में डूबीं गाड़ियों से लेकर तैरते सुपरमार्केट को साफ देखा जा सकता है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मगरमच्छ, सांपों और मछलियों के सड़कों पर तैरकर घर में घुसने की हो रही है, जिन्होंने लोगों की परेशानियों को और ज्यादा बढ़ा दिया है.
2 मिनट 23 सेकंड के एक वीडियो में रेन कोट पहने 2 बच्चे रस्सी से मगरमच्छ को बांधकर घर से बाहर खींचते हुए नजर आ रहे हैं. वै जैसे ही उसे घर से लेकर जा रहे होते हैं, वो पानी में झटपटाने लगाता है, लेकिन बच्चे उसे नहीं छोड़ते और कुछ दूरी पर सड़क किनारे लगे एक टीनशेड के पीछे उसे छोड़ देते हैं. शायद वो एक नाला है जिसमें बहकर वो आगे निकल सकता है.
वहीं, एक दूसरे वीडियो में कॉकरोचों के झुंड को अपनी जान बचाने के लिए लोहे के एक छोटे से पिलर से चिपका हुआ साफ देखा जा सकता है.
तीसरे वीडियो में करीब 10 फीट लंबे एक बड़े सांप को पानी में तैरकर लोगों के घर में घुसने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. हालांकि दरवाजा बंद होने के कारण वो अगले घर की तरफ बढ़ जाता है. लोग स्थानीय भाषा में पड़ोसियों को सतर्क रहने की कहते हुए सुनाई दे रहे हैं.
चौथे वीडियो में 4 से 5 सांपों को एक साथ कॉलोनी की सड़कों पर भरे पानी में तैरते हुए देखा जा सकता है.
पानी उतरने में लगेगा अभी एक हफ्ते का समय
मौसम विभाग का कहना है कि यह आफत लो-प्रेशर सिस्टम और मानसून के एक साथ टकराने की वजह से आई है. बैंकॉक शहर का निर्माण मूल रूप से एक दलदली जमीन पर हुआ है और यहां नहरों का जाल बिछा है, जिसकी वजह से पानी निकलने में दिक्कत आ रही है. शहर के पंपिंग स्टेशन दिन-रात पूरी क्षमता से चलाए जा रहे हैं, लेकिन गवर्नर के मुताबिक सड़कों से पानी को पूरी तरह निकालने में अभी कम से कम एक हफ्ते का समय और लग सकता है.


-1790722222426_v.webp)
