CrimeIndiaTrending

कांगो में इबोला से बचाव की जानकारी दे रहे नेता की हत्या, पड़ोसियों पर पीट-पीटकर मारने का आरोप.

कांगो में इबोला से बचाव की जानकारी दे रहे नेता की हत्या, पड़ोसियों पर पीट-पीटकर मारने का आरोप.

कांगो। अफ्रीकी देश कांगो में इबोला संक्रमण को लेकर लोगों को जागरूक करने वाले सत्ताधारी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मैरी-सेलेस्टिन कारोंडवा के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने एक रेडियो कार्यक्रम में इबोला से बचाव के उपायों पर चर्चा की थी। इसके बाद उन पर उनके पड़ोसियों ने हमला कर दिया।

यह घटना नॉर्थ किवु प्रांत के बुटेम्बो शहर में हुई बताई जा रही है। यह इलाका हालिया इबोला संक्रमण के केंद्रों में शामिल रहा है।

रेडियो कार्यक्रम में इबोला पर की थी चर्चा

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कारोंडवा यूडीपीएस पार्टी की फेडरल एग्जीक्यूटिव कमिटी के कार्यवाहक अध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता थे।

बताया गया है कि वह एक रेडियो कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने इबोला से बचाव और बीमारी से जुड़े मुद्दों पर लोगों को जानकारी दी। इसके बाद कथित तौर पर कुछ पड़ोसियों ने उन पर हमला कर दिया।

हमले के बाद गंभीर रूप से घायल हुए नेता

पार्टी के मुताबिक, हमले में कारोंडवा गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों पर उन्हें पीटने के साथ उनका सामान लूटने और घर में आग लगाने का भी

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply