
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि क्रूर और पाप ग्रह माना जाता है, क्योंकि वह जातकों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसी के कारण उन्हें कर्मफल दाता और न्याय के दाता कहा जाता है। शनि नवग्रहों में से सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है। वह एक राशि में करीब ढाई साल रहते हैं। इस समय शनि की स्थिति की बात करें, तो मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान है। ऐसे में किसी न किसी ग्रह के साथ युति, संयोग या फिर कोणीय स्थिति बनाते रहते हैं। ऐसे ही शनि अक्टूबर माह के आरंभ में सूर्य के साथ 180 डिग्री पर होंगे, जिससे प्रतियुति बना रहे हैं। शनि और सूर्य के आमने-सामने होने से कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक असर देखने को मिल सकता है। यह विश्लेषण चंद्र राशि के आधार पर किया जा रहा है। जानिए इन शुभ राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 4 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 56 मिनट पर सूर्य-शनि एक-दूसरे से 180 डिग्री पर होंगे, जिससे प्रतियुति योग का निर्माण हो रहा है। इस समय शनि मीन राशि और सूर्य कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं।
सिंह राशि पर सूर्य-शनि के प्रतियुति योग का असर (Leo Zodiac)
सिंह राशि के जातकों के लिए ये योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के आठवें भाव में शनि वक्री अवस्था में और सूर्य दूसरे भाव में विराजमान हैष ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त हो सकती है। आपको बड़े स्तर में कोई सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में कोई मार्गदर्शन कर सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी ये समय अच्छा जा सकता है। आपके काम की सराहना होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार में ही लाभ के योग नजर आ रहे हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि के योग बन रहे हैं। आय स्थिर रहने वाली है। हालांकि, खुद पर अधिक खर्च कर सकते हैं।
कन्या राशि पर सूर्य-शनि के प्रतियुति योग का असर (Virgo Zodiac)
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य-शनि का प्रतियुति योग लाभकारी हो सकता है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि के सप्तम भाव में शनि और लग्न भाव में सूर्य विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में लंबे समय से छाई हुई परेशानियां समाप्त हो सकती है। आप खुद पर अधिक ध्यान देने में सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ चली आ रही अनबन समाप्त हो सकती है।
धनु राशि पर सूर्य-शनि के प्रतियुति योग का असर (Sagittarius Zodiac)
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में नकारात्मकता में कमी आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अच्छा जा सकता है। आपके मन मुताबिक जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। परिवार के बीच चल आ रहा अनबन समाप्त हो सकता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याओं से भी राहत मिलने की संभावनाएं बढ़ रही है। स्वजनों से कोई विरोध या फिर गलतफहमी रही हैं, तो वह अब दूर हो सकती है।
यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय आकलन पर आधारित है। इसमें बताई गई बातें सभी जातकों पर एक जैसी लागू हों, यह आवश्यक नहीं है। व्यक्ति की जन्मतिथि, जन्मसमय और जन्मस्थान के अनुसार परिणामों में अंतर हो सकता है। इसलिए राशिफल में बताए गए शुभ या चुनौतीपूर्ण समय को एक सामान्य मार्गदर्शन के रूप में लें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में अपनी परिस्थिति, समझ और उचित सलाह को प्राथमिकता दें। सकारात्मक रहें, मेहनत करते रहें और परिस्थितियों के अनुसार समझदारी से निर्णय लें।
जानें जुलाई से लेकर दिसंबर का राशिफल
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। जनसत्ता इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।



