
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है, यहां मंगलवार को एक होटल के कमरे में 25 साल की महिला का शव फंदे से लटका मिला। घटना की खबर लगते ही कर्मचारियों में दहशत फैल गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना सोमवार को सदर थाना क्षेत्र में गोबरसही चौक के पास स्थित एक होटल में हुई। महिला की पहचान बेगूसराय जिले के तेघड़ा निवासी निगम कुमारी के रूप में हुई है। वह गुजरात के अहमदाबाद में एक रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी।
मामले में सदर थाना प्रभारी नवलेश कुमार आजाद ने मीडिया से कहा, ”होटल के कमरे से एक महिला का शव बरामद किया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।” उन्होंने आगे बताया कि घटनास्थल से फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने सबूत जुटाए हैं। होटल के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, घटना को लेकर इलाके में चर्चा है।
कौन हैं पुलिस कॉन्स्टेबल वेलमुरुगन? कर्तव्य के लिए 40 KM कार की छत पर चिपककर पकड़े 3 तस्कर
अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार सुबह होटल का एक कर्मचारी कमरे की सफाई करने गया था। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर होटल के मैनेजर ने बालकनी से कमरे के भीतर देखा, जहां महिला का शव फंदे से लटका मिला। उन्होंने यह भी बताया कि निगम रविवार को अहमदाबाद से बेगूसराय पहुंची थी और उसने तेघड़ा थाने में अपने पति मदन कुमार और ससुराल पक्ष के सदस्यों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी।
बदायूं में जमुई जैसा कांड: जंगल में दोस्त को पीटा, युवती से की छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो किया वायरल, SSP ने लिया एक्शन
शिकायत में उसने घरेलू हिंसा और मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, निगम मुजफ्फरपुर के एक होम्योपैथिक चिकित्सक से अवसाद का उपचार करा रही थी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) ले जाया गया है। मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
तमिलनाडु पुलिस द्वारा शेयर किए गए एक वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल एम. वेलमुरुगन को कोयंबटूर में संदिग्ध नशीले पदार्थों के तस्करों को रोकने के लिए तेज़ रफ़्तार कार की छत से 40 किलोमीटर तक लटके हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद, सोशल मीडिया यूज़र्स उनकी बहादुरी के लिए उन्हें तुरंत प्रमोशन देने की मांग कर रहे हैं। और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…



