
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में 26 वर्षीय विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति, देवर और सास को गिरफ्तार किया है। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में ससुराल पक्ष की ओर से इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने से मौत की बात सामने आने के बाद जांच की दिशा बदल गई।
अस्पताल ले जाने के बाद हुई मौत
पुलिस के अनुसार, ग्राम सकरर निवासी दुर्गा निर्मलकर की शादी वर्ष 2022 में सैदा निवासी रोहित निर्मलकर से हुई थी। दंपती की दो बेटियां थीं।
26 सितंबर को दुर्गा के मायके वालों को उसके बेहोश होने की जानकारी दी गई। उसे पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ससुराल पक्ष ने मायके वालों को बताया था कि दुर्गा ने फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि, मायके वालों ने मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बदली जांच की दिशा
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्गा की मौत गला घोंटने से होने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए।
पुलिस का कहना है कि पूछत



