
केन्द्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हें में एक आयुष्मान भारत योजना भी है। आयुष्मान कार्ड बनवाकर लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
हालांकि सरकार की ओर से योजना का लाभ लेने के लिए कई पात्राएं भी तय की गई हैं। पात्राओं के बारे में कई प्रकार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बहुत ही कम लोगों को मालूम होगा कि आयुष्मान भारत योजना की पात्राओें के बारे में व्हाट्सऐप के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
योजना की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको व्हाट्सऐप पर 91 7290823838 नंबर पर ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा। इसके बाद चैट में दिए गए विकल्पों में ‘अपनी पात्रता जांचें का चयन करना होगा। अब आप आधार नंबर से जुड़ी प्रक्रिया पूरी कर दें। इसके बाद आप अपनी पात्रता की जानकारी चेक कर सकते हैं।



