TrendingUttar Pradesh

​Lakhimpur Kheri News : मैगलगंज थाने के इंस्पेक्टर संजीव सिंह समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड, 9 के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

​Lakhimpur Kheri News : मैगलगंज थाने के इंस्पेक्टर संजीव सिंह समेत आठ पुलिसकर्मी सस्पेंड, 9 के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में दोमुंहे सांप की तस्करी के मामले में भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन हुआ है। एसएसपी ख्याति गर्ग ने मैगलगंज थाने के इंस्पेक्टर संजीव सिंह समेत आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले में इंस्पेक्टर समेत नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

आरोप है कि दोमुंहे सांप की तस्करी से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों ने बारकोड के माध्यम से तस्करों से करीब दो लाख रुपये की वसूली की। शिकायत सामने आने के बाद एसएसपी ने मामले की जांच कराई। जांच में पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

बताया जा रहा है कि कार्रवाई की जद में मैगलगंज थाने के इंस्पेक्टर संजीव सिंह समेत आठ पुलिसकर्मी आए हैं। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एफआईआर में कुल नौ लोगों को नामजद किया गया है।

बारकोड के जरिए रकम लेने का आरोप

मामले की जांच में यह भी सामने आया कि तस्करी के इस प्रकरण में पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर बारकोड के जरिए रकम वसूल की थी। करीब दो लाख रुपये की वसूली के आरोपों की भी जांच की जा रही है।  पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि रकम किसके माध्यम से और किन परिस्थितियों में ली गई। एसएसपी ख्याति गर्ग की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply