TrendingUttar Pradesh

​Hardoi News: बेनीगंज के धर्मबाबा मंदिर में चोरी से हड़कंप, 150 किलो का पीतल का घंटा गायब; घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

​Hardoi News: बेनीगंज के धर्मबाबा मंदिर में चोरी से हड़कंप, 150 किलो का पीतल का घंटा गायब; घटना से ग्रामीणों में आक्रोश

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई के बेलहइया गांव स्थित प्रसिद्ध धर्मबाबा मंदिर में चोरों ने सेंध लगा दी। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बेलहइया गांव में स्थित प्रसिद्ध धर्मबाबा मंदिर से बीती रात अज्ञात चोरों ने करीब 150 किलो वजन के पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब मंदिर मे बंधे देखे जब घंटे गायब देखे तो हड़कंप मच गया।

करीब 150 किलो बताया जा रहा वजन

ग्रामीणों के मुताबिक धर्मबाबा मंदिर में लंबे समय से पीतल के कई बड़े घंटे बंधे हुए थे। मंगलवार रात तक ये घंटे मंदिर में मौजूद थे, लेकिन बुधवार सुबह जब ग्रामीण पूजा करने पहुंचे तो मंदिर से सभी घंटे गायब मिले। बेलहइया गांव निवासी ग्रामीणों ने बेनीगंज कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि मंदिर में बंधे पीतल के कई घंटे जिनका वजन करीब 150 किलो होगा। जिसे बीती मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चुरा लिया है। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई और चोरी के संबंध में जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके और संभावित रास्तों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

चोरी से ग्रामीणों में नाराजगी

मंदिर से भारीभरकम पीतल के घंटे चोरी होने की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल से इस तरह चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में भी रोष है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द चोरी का खुलासा कर घंटा बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि चोरी की इस घटना को अंजाम देने वाले कौन थे और मंदिर से चोरी किए गए घंटे कहां ले जाए गए।

ये भी पढ़ें :

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply