
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में CISF के एक जवान ने अपने ही साथियों पर AK-47 से गोलियां चला दीं। इस फायरिंग में एक अफसर समेत 4 CISF जवानों की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी, जिसके बाद हेड कॉन्स्टेबल ने फायरिंग कर दी।
घटना बुधवार शाम करीब 6:40 बजे बसोहली इलाके के मश्का गांव में स्थित सेवा पावर प्रोजेक्ट में हुई। यह हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट सेवा नदी पर बना है। सेवा नदी आगे जाकर रावी नदी में मिलती है।
ऑफिस में घुसकर AK-47 से फायरिंगमीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से सामने आया है कि हेड कॉन्स्टेबल अवधेश कुमार सिंह ने ऑफिस में घुसकर साथियों पर गोलियां चलाईं। उसके पास AK-47 राइफल के साथ ही करीब 150 राउंड गोलियां थीं।
घटना के बाद हेड कॉन्स्टेबल अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसकी सर्विस राइफल को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर किस बात को लेकर विवाद हुआ था और फायरिंग की नौबत कैसे आई।
अफसर समेत इन 4 जवानों की मौतफायरिंग में घायल चारों जवानों को इलाज के लिए हिमाचल प्रदेश स्थित NHPC अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। मारे गए जवानों के नाम…
असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे
सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह
कॉन्स्टेबल रफीक अहमद
कॉन्स्टेबल संदीप कुमार



