
दौरांगला थाने के तहत आने वाले अलग-अलग गांवों में पिछले 10-15 दिनों से लगातार बैटरी चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे किसानों और मशीनरी मालिकों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों के बावजूद पुलिस अभी तक किसी चोर को पकड़ने में कामयाब नहीं हुई है।
बीती रात चोरों ने डाबूड़ी गांव में एक कंबाइन और 2 ट्रैक्टर को निशाना बनाया और 4 बैटरी चोरी कर लीं। सुबह जब मशीनरी मालिकों को इस घटना का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। इस बारे में जानकारी देते हुए कंबाइन मालिक दक्ष ठाकुर और ट्रैक्टर मालिक जसवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले कंबाइन और दूसरी मशीनरी में नई बैटरी लगवाई थी। चोरों द्वारा बैटरी चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें नई बैटरी खरीदने के लिए फिर से हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जिससे उन पर दोहरी मार पड़ी है।



