IndiaUttar Pradesh

​यूपी में विनोद तावड़े की टीम ने संभाली कमान… योगी-पाठक और केशव के साथ मंथन

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन और चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे. उनके साथ यूपी के चारों सहप्रभारी भी मौजूद रहे. पार्टी ने पहले ही इन चारों सहप्रभारियों को यूपी की जिम्मेदारी सौंपी है.

​यूपी में विनोद तावड़े की टीम ने संभाली कमान… योगी-पाठक और केशव के साथ मंथन

लखनऊ पहुंचने के बाद तावड़े ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्षों और क्षेत्रीय प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, चुनावी तैयारियों और विधान परिषद व राज्यसभा चुनाव से जुड़े मुद्दों पर मंथन हुआ. बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना और Mission 2027 को लेकर भी चर्चा हुई. सूत्रों का दावा यूजीसी, जातीय राजनीति को लेकर भी चर्चा हुई.

प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से भी की मुलाकात

इसके बाद तावड़े और उनकी टीम ने प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का सिलसिला आगे बढ़ाया. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात के दौरान प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की तैयारियों और आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुई.

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सहप्रभारियों ने मुलाकात की. मुलाकात में संगठन की आगामी कार्ययोजना और मिशन2027 से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई.

संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद

दरअसल, 2027 के चुनाव को लेकर बीजेपी ने संगठन को चुनावी मोड में लाने की कवायद तेज कर दी है. पार्टी की रणनीति में बूथ से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक संगठन को सक्रिय करना, अलगअलग सामाजिक समूहों के बीच पहुंच बढ़ाना और चुनावी तैयारियों की नियमित समीक्षा शामिल है.

जातिगत समीकरणों पर चर्चा

सूत्रों के अनुसार, बैठक में चर्चा सिर्फ चुनाव की तैयारियों तक ही सीमित नहीं थी. इसमें पार्टी की विभिन्न सामाजिक समूहों तक पहुंच, जातिगत समीकरणों, संगठन और चुने हुए प्रतिनिधियों के बीच तालमेल और जमीनी स्तर से मिले फीडबैक पर भी बातचीत हुई.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply