TrendingUttar Pradesh

​Sitapur Crime News: शराब के पैसे मांगे, नहीं मिले तो चचेरे भाई पर टूट पड़ा… तालाब में मिली लाश ने खोला हत्या का राज

​Sitapur Crime News: शराब के पैसे मांगे, नहीं मिले तो चचेरे भाई पर टूट पड़ा… तालाब में मिली लाश ने खोला हत्या का राज

सीतापुर, अमृत विचार: शराब पीने की लत ऐसी चढ़ी कि भाईभाई के खून का प्यासा हो गया। पैस न मिलने पर चचेरे भाई को पीटकर मार डाला, मरने वाले युवक के शरीर धारदार हथियार के हमले से चोटों के निशान भी मिले हैं। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर गांव में हुई वारदात को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सिधौली कोतवाली क्षेत्र के मनिकापुर निवासी 30 वर्षीय संदीप का शव घर से कुछ दूर स्थित तालाब में लगी कुंभी में मिलने पर हड़कंप मच गया। खबर पाकर अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह इलाका पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एएसपी के मुताबिक, घटना के समय संदीप घर पर अकेला था। उसकी मां रामदेवी हरदोई के मंझिगवां गांव स्थित मायके गई थीं, जबकि भाई विवेक गुजरात में मजदूरी के कारण घर से बाहर था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई गुड्डू आ गया। बताते हैं कि शराब पीने के लिए पैसे को लेकर दोनों झगड़ पड़े, इसी के बाद गुड्डू निर्ममता पूर्वक पिटाई की, बाद में धारदार हथियार से वारकर संदीप की हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि आरोपी गुड्डू के विरुद्ध केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शव छुपाने के लिए कुंभी का इस्तेमाल

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि आरोपी गुड्डू ने हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए तालाब का इस्तेमाल किया। आरोपी ने कुंभी हटाकर शव को पानी में फेंका, फिर ऊपर से कुंभी डाल दी, ताकि किसी की नजर न पड़े।

शराब की लत के कारण पत्नी ले चुकी है किनारा

संदीप की शादी करीब पांच साल पहले अटरिया थाना क्षेत्र के मनवां गांव निवासी राजेश्वरी से हुई थी। उसकी एक बेटी माही है। बताते हैं कि शराब की लत के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था, ऐसे में राजेश्वरी एक साल पहले संदीप से अलग होकर मायके चली गई।

 ः

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply