TrendingUttar Pradesh

​Hardoi News : खर्चे पूरे करने के लिए दोस्तों ने पकड़ी चोरी की राह! पुलिस ने दबोचा, 5 अंगूठी और 5,900 रुपये बरामद

​Hardoi News : खर्चे पूरे करने के लिए दोस्तों ने पकड़ी चोरी की राह! पुलिस ने दबोचा, 5 अंगूठी और 5,900 रुपये बरामद

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई पुलिस की टीम8 ने तीन दोस्तों को पकड़ा जो अपने खर्चे पूरे करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे थे। शहर की कोयल बाग कालोनी में 15 सितंबर और आज़ाद नगर में 23 सितंबर को घर में घुस कर अलमारी से अंगूठियां और कैश चोरी होने की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार को तीनो़ दोस्तों को दबोच लिया,उनके कब्ज़े से बाइक के अलावा चोरी की 5 अगूंठी और 59 सौ रुपये कैश बरामद हुए है।

शहर की कोयल बाग कालोनी के डीब्लाक के राजकुमार चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि 15 सितंबर की शाम वह घर पहुंचा,वहां अलमारी में रखी अगूंठियां और 10 हज़ार कैश गायब था,इसी तरह आज़ाद नगर की राखी पुत्री हरिपाल ने बताया कि 23 सितंबर को उसके घर से अलमारी में रखी चांदी की अगूंठी और पांच हज़ार रुपये कैश चोरी हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज करते हुए जांच में जुट गई। 

बुधवार को एसएचओ कोतवाली शहर संजय त्यागी की टीम8 ने शहर के लाइन पुरवा निवासी चांद मियां उर्फ चंदू पुत्र शमशाद,करन उर्फ डमरु पुत्र बहादुर शर्मा और उसी मोहल्ले के यश श्रीवास्तव पुत्र पकंज श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर चोरी में शामिल बाइक के अलावा चोरी की पांच अगूंठियां और 59 सौ रुपये कैश बरामद किए है। तीनों दोस्त अपने खर्चे पूरे करने के लिए चोरी जैसी वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस पूछताछ कर रही है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply