India

​CJP Press Conference: मुंबई में कल CJP का प्रदर्शन, सिर्फ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं… ये हैं पार्टी की 3 बड़ी मांगें

CJP Press Conference: मुंबई में 2 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर हलचल तेज है। के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मुंबई से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने प्रदर्शन को लेकर तीन प्रमुख मांगें सामने रखी हैं।

​CJP Press Conference: मुंबई में कल CJP का प्रदर्शन, सिर्फ ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं… ये हैं पार्टी की 3 बड़ी मांगें

CJP की 3 प्रमुख मांगें क्या हैं?

1. ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा और आपराधिक कार्रवाई

CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने की मांग भी रखी है।

2. SIR पर रोक और जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट बहाल हो

पार्टी ने वोटर लिस्ट के Special Intensive Revision यानी  को रोकने और जनवरी 2025 में मौजूद मतदाता सूची को फिर से लागू करने की मांग की है।

3. 2023 के कानून को खत्म कर चुनाव आयोग में सुधार

ने 2023 में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को रद्द करने और चुनाव आयोग की व्यवस्था में सुधार करने की मांग भी उठाई है।

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

CJP की ओर से चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर सवाल उठाए गए हैं। ये मांगें ऐसे समय सामने आई हैं, जब चुनाव आयोग में SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर कथित मतभेदों की रिपोर्ट सामने आई थी।

हालांकि, चुनाव आयोग ने आंतरिक टूट या किसी तरह के संस्थागत संकट की बात से इनकार किया है। आयोग का कहना है कि अलगअलग विचार और टिप्पणियां किसी भी संस्था की सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं और SIR समेत उसके फैसलों को तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी मिली थी।

ये भी पढ़ें:

शिवाजी पार्क में प्रदर्शन को पुलिस की अनुमति नहीं

CJP ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का ऐलान किया था, लेकिन मुंबई पुलिस ने इसके लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने कहा है कि 2013 के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के तहत वह शिवाजी पार्क में इस तरह के जमावड़े की अनुमति देने के लिए अधिकृत नहीं है। इसके अलावा पुलिस ने ट्रैफिक, भीड़ और शोर से जुड़े नियमों का भी हवाला दिया है।

इसके बावजूद अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है। उन्होंने पुलिस की अनुमति नहीं मिलने की स्थिति में ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करने की बात भी कही है। CJP का कहना है कि मुंबई से शुरू होने वाला यह आंदोलन आगे बेंगलुरु, गोवा, कोलकाता, पटना और रांची समेत दूसरे शहरों तक ले जाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें: 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply