बारिश जाती है और हल्की सर्दियां शुरू होती हैं…ये टाइम ट्रिप के लिए बेस्ट रहता है, क्योंकि पहाड़ हो या समंदर हर जगह का मौसम सुहाना होता है. अक्टूबर शुरू हो चुका है और अगर आप भी किसी ऐसी जगह पर घूमने जाना चाहते हैं जहां पर प्राकृतिक सुंदरता हो और भीड़ बहुत कम हो तो ये आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला है. हम हिमाचल के एक ऐसे छुपे हुए रत्न के बारे में जानेंगे जो धर्मशाला से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है और ये मैक्लोडगंज बिल्कुल भी नहीं है.

हिमाचल जाने की बात आए तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में शिमला, मनाली, धर्मशाला, मैक्लोडगंज, ज लहौजी, खज्जियार ही आता है. हालांकि यहां पर एक ऐसी जगह जहां पर प्रकृति ने अपार सुंदरता बिखेरी है और यहां पर भीड़ भी नहीं होती है. ऐसे में आप शांतिसुकून के साथ यहां पर प्राकृतिक नजारों और स्थानीय संस्कृति को एक्सप्लोर कर सकते हैं.
ये गांव बजट में भी रहेगा फिट
हम हिमाचल की जिस जगह की बात कर रहे हैं. उसका नाम है नड्डी गांव जो धर्मशाला से महज 15 किलोमीटर की दूरी पर पड़ता है. यहां पर न सिर्फ खूबसूरत नेचर के ब्यू हैं, बल्कि ये जगह बाकी के पॉपुलर प्लेस के मुकाबले आपके लिए बजट फ्रेंडली भी रहेगी. यहां पर सस्ते होम स्टे मिल जाते हैं जहां से पहाड़ों का कमाल नजारा देखने को मिलता है. जहां आप एक आरामदायक सुबह, सुकून भरी शाम चाय के सिप पीते हुए गुजार सकते हैं.
खूबसूरती में जन्नत हैं नजारे
ये गांव फोटोग्राफी का शौक रखने वाले और व्लॉगर्स के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां पर देवदार के घनेलंबे पेड़ देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं तो वहीं खूबसूरत झरनों के नजारों से लेकर क्रिस्टलक्लियर पानी की नदियां एक शानदार व्यू प्रदान करती हैं. यहां पर आप हाइकिंग और ट्रैकिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा पहाड़ों के ट्रेडिशनल खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं.
इन जगहों को करें एक्सप्लोर
नड्डी गांव में ‘नड्डी व्यू पॉइंट’ यहां का सबसे पॉपुलर प्लेस है. इस जगह से आपको धौलाधार पुर्वत की बर्फीली चोटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है और हरीभरी कांगड़ा घाटी का व्यू आपके दिल में उतर जाएगा. ये जगह सनसेट और सनराइज व्यू के लिए भी जानी जाती है. इसके अलावा यहां पर आप डाल झील जा सकते हैं जो बेहद शांत जगह है और चारों तरफ चीड़देवदार के वृक्ष कमाल लगते हैं. इसके अलावा आप नड्डी रिवर जा सकते हैं और लोकल कैफे में स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं.
View this post on Instagram
कैसे पहुंच सकते हैं यहां?
नड्डी गांव पहुंचने के लिए अगर आप अपने शहर से हवाई उड़ान भर रहे हैं तो कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरना होगा. ये धर्मशाला से लगभग 13 किमी पड़ता है. यहां से आप पर्सनल कैब बुक कर सकते हैं या फिर शेयरिंग ऑटो भी मिल जाते हैं. इसके अलावा अगर आप ट्रेन से आ रहे हैं तो पठानकोट रेलवे स्टेशन उतरना होगा. यहां से नड्डी गांव की दूरी तकरीबन 90 किलोमीटर पड़ती है. यहां से आप बस या टैक्सी ले सकते हैं, जिससे पहुंचने में आपको लगभग ढाई से 3 घंटे का समय लगता है. रोड के रास्ते आप अपने प्राइवेट व्हीकल या फिर स्लीपर बस के जरिए सीधे धर्मशाला पहुंचने के बाद यहां तक का सफर तय कर सकते हैं.



