उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राज्य की सियासत गरमा गई है. सियासत के जंग में अब काजू, किशमिश और बादाम भी शामिल हो गया है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का वीडियो शेयर कर काजू खाने को लेकर तंज कसा था. अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मेज पर काजू, किशमिश और बादाम खानो के लेकर जवाबी पटलवार किया है. इससे राज्य की चुनावी जंग अब ‘काजूकिशमिश’ तक पहुंचने की बात की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इसमें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एक हेलिकॉप्टर में बैठे हैं. उनके बगल एक टेबल रखी है और टेबल पर काजूमखाना रखा दिख रहा है.
मुखिया हैं बेसुधबेकाबू
आजू बाजू खा रहे काजू! pic.twitter.com/RWNntgR0YN— Akhilesh Yadav October 1, 2026
अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि मुखिया हैं बेसुधबेकाबू, आजूबाजू खा रहे काजू! गुरुवार की शाम को अखिलेश यादव ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था.
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया पलटवार
इस पोस्ट के जवाब में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है. यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक एक वीडियो शेयर किया है. इस पोस्ट में वह समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव पर तंज करते दिख रहे हैं.
वाह क्या ठाठ हैं, मेज पर काजू, किशमिश, बादाम और व्यंजनों की भरमार है, राजसी ठाठ का भोज है, सियासत के दिखावे की थाली में दाल – रोटी और असली थाली में पकवान है। झूठी सादगी का ये अंदाज भी बड़ा है शानदार श्रीमान जी का, सियासत में दिखावा सादा हो तो क्या हुआ, व्यंजन तो लबाबदार है। pic.twitter.com/dik6v2AMIB
— Brajesh Pathak October 2, 2026
डिप्टी सीएम की ओर से किए गये वीडियो पोस्ट में अखिलेश यादव अपने सहयोगी नेताओं के साथ बैठे दिख रहे हैं. सामने टेबल पर काजू,ड्राई फ्रूट्स, किशमिश, मिठाई के प्लेट हैं इसमें से अखिलेश यादव खुद खाते दिखाई दे रहे हैं. इसी पर ब्रजेश पाठक ने तंज कसा है.
ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया पर लिखा, वाह क्या ठाठ हैं, मेज पर काजू, किशमिश, बादाम और व्यंजनों की भरमार है, राजसी ठाठ का भोज है, सियासत के दिखावे की थाली में दाल रोटी और असली थाली में पकवान है. झूठी सादगी का ये अंदाज भी बड़ा है शानदार श्रीमान जी का, सियासत में दिखावा सादा हो तो क्या हुआ, व्यंजन तो लबाबदार है.


