India

​Dehradun BJP Meeting: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, राम माधव ने संभाली कमान; बांसुरी का दावा- तीसरी बार BJP बनेगी सरकार

Dehradun BJP Meeting: भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी राम माधव और सह प्रभारी अरविंद मेनन एवं बांसुरी स्वराज शुक्रवार को पहुंचे।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा मुख्यालय बैठक हुई। इस दौरान बांसुरी स्वराज ने उत्तराखंड में तीसरी बार बीजेपी सरकार बनाने का दावा किया।

​Dehradun BJP Meeting: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज, राम माधव ने संभाली कमान; बांसुरी का दावा- तीसरी बार BJP बनेगी सरकार

राम माधव ने ली बैठक

इससे पहले भाजपा नेताओं का पार्टी कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश प्रभारी राम माधव ने अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

 बैठक में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कई मंत्री और विधायक सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

ये खबर भी पढ़ें:

बांसुरी बोलीं उत्तराखंड में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी

सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज परिचायक बैठक हुई , साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि तीसरी बार फिर उत्तराखंड में भाजपा चुनाव जीतेगी। चुनाव को लेकर पूरी तैयारी की जा रही है और उत्तराखंड में जो विकास कार्य हुए हैं। उन्हें लेकर एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

ये खबर भी पढ़ें:

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply