IndiaUttar Pradesh

​UP की सियासत में एक नई पार्टी की एंट्री, वाराणसी में CBI के पूर्व डायरेक्टर ने संभाली कमान

सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर एम नागेश्वर राव ने सर्वजन सनातन पार्टी के गठन का ऐलान किया. हैदराबाद के रहने वाले पूर्व आईपीएस अधिकारी ने काशी में राजनीतिक पार्टी के गठन का ऐलान किया. वह इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये. एम नागेश्वर राव 1986 बैच के ओडिशा कैडर के आईपीस अधिकारी रहे हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान अलगअलग पदों पर काम किया, और आखिर में अंतरिम CBI डायरेक्टर बने.

​UP की सियासत में एक नई पार्टी की एंट्री, वाराणसी में CBI के पूर्व डायरेक्टर ने संभाली कमान

एम नागेश्व राव, जिन्होंने लगभग चार दशकों तक सुरक्षा, कानूनव्यवस्था और प्रशासन में काम किया, ने शनिवार को में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी नई भूमिका की घोषणा की.

403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान

उन्होंने सनातन संस्कृति की रक्षा, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में काम करने की बात कही. उन्होंने ऐलान किया कि सभी को सस्ती शिक्षा, और बेहतर शिक्षा को आधार बनाकर यूपी में चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया.

उन्होंने बीते काफी दिनों से काशी और यूपी के तमाम हिस्सों का भ्रमण कर जायजा लिया था. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वर्तमान सरकार के कार्यप्रणाली पर भी पूर्व आईपीएस अधिकारी ने सवाल उठाया. एम नागेश्व राव ने कहा कि आज सरकार अपनी राजनीति को चमकाने के लिए सनातन को जाति के छोटेछोटे टुकड़े में बाटने का काम कर रही है,

उन्होंने सक्रिय में आने को अपने सार्वजनिक में एक नई जिम्मेदारी बताया. प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से देखने के बाद, उन्होंने कहा कि वह देश और समाज के बड़े हितों के लिए अपने अनुभव का इस्तेमाल करने के लिए राजनीतिक में आए हैं.

राव ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर

राव ने कहा, सत्य सनातन, नित्य नूतन सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि उनके विजन की नींव है. उन्होंने कहा कि सनातन सिर्फ पूजा के एक तरीके तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सत्य, नेकी , ड्यूटी, न्याय, दया और जन कल्याण पर आधारित एक वर्ल्डव्यू दिखाता है.

राव ने कहा, आइए हम अपनी जड़ों से नाता तोड़े बिना एक मॉडर्न इंडिया बनाएं. विकास की अपनी कोशिश में, हमें अपनी सभ्यता की विरासत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत में मिली रिच ट्रेडिशन को समझना और उसकी वैल्यू करनी चाहिए.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply