IndiaUttar Pradesh

​मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत; एक गंभीर

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के संत नगर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के बाद चालक अज्ञात वाहन समेत मौके से फरार हो गया. संतनगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के रास्तों और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

​मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत; एक गंभीर

जानकारी के अनुसार, मिर्जापुर संतनगर थाना क्षेत्र के कारौंदा गांव के पास लालगंजकलवारी संपर्क मार्ग पर शनिवार के देर शाम एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे. जैसे ही वे कारौंदा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मारते हुए फरार हो गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए.

दो की मौके पर ही मौत

​हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची संतनगर थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद शत्रुधन और दिनेश को मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में गंभीर रूप से घायल सूरज का इलाज अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.

बाइक पर सवार थे तीन युवक

बताया जा रहा शत्रुधन व सूरज मलुआ थाना संतनगर व दिनेश बघौड़ा का रहने वाले एक ही बाइक से निकले हुए थे. शत्रुघ्न और दिनेश की मौत से परिवार में कोहरा मच गया.​ पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद चालक अज्ञात वाहन समेत मौके से फरार हो गया. संतनगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए आसपास के रास्तों और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है.

सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत हुई है. एक घायल है वाहन की तलाश की जा रही है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply