India

​PM Kisan Yojana Female Farmer Eligibility: महिला किसानों को भी मिल सकता है PM Kisan Yojana का लाभ, बस उन्हें करनी होगी ये शर्तें पूरी…

PM Kisan Yojana Female Farmer Eligibility: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन किस्तों में किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या महिला किसान को भी इस योजना का लाभ मिल सकता है?  आइए जानें….

​PM Kisan Yojana Female Farmer Eligibility: महिला किसानों को भी मिल सकता है PM Kisan Yojana का लाभ, बस उन्हें करनी होगी ये शर्तें पूरी…

क्या महिला किसान को मिलेगा इस योजना का लाभ?

सरकार के नियमों के मुताबिक, महिला किसान भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकती हैं, लेकिन उसकी कुछ शर्ते हैं।  

अगर महिला किसान इसका लाभ लेना है, तो महिला के नाम पर जमी होनी चाहिए, जिस पर खेती की जा सके। लेकिन अगर घर में खेत है, लेकिन वह जमीन किसी और के नाम है तो फिर महिला किसान को इसका लाभ नहीं मिलेगा। 

 एक परिवार में सिर्फ एक सदस्य को मिलेगा लाभ

सरकारी नियमों के अनुसार, अगर परिवार में जमीन पति के नाम पर है और उन्हें इसका लाभ मिल रहा है तो फिर महिला किसान ही नहीं घर के किसी भी सदस्य को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 

यह लाभ तब ही मिल सकता है, जब पति पत्नी का तलाक हो चुका हो और दोनों की अलगअलग उनके नाम पर जमीन हो। तब ही महिला किसान को 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता मिल सकती है।

eKYC करवाना जरुरी 

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC कराना जरुरी है। जिन किसानों की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए आज ही किसान नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर eKYC करा करा लें।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करने से पहले किसान को अपनी जमीन की जमाबंदी या खसरा अपने नाम पर होने की जांच करनी चाहिए। साथ ही  पीएम किसान योजना में नाम की स्पेलिंग वही लिखे जो बैंक में दर्ज है और वहीं योजना में नाम की स्पेलिंग कुछ और दर्ज है ऐसा होने पर किस्त अटक सकती है। साथ ही जन्मतिथि चेक करें। eKYC न हो तो करवा लें।

  

 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply