IndiaUttar Pradesh

​शिक्षा-रोजगार में सबसे ज्यादा पिछड़े जिले UP में, टॉप पर चंडीगढ़… देखें टॉप 10 लिस्ट

फ्यूचर ऑफ इंडिया फाउंडेशन द्वारा कराए गए यूथपॉवर रिपोर्ट में यूपी को लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. इस रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा, कौशल और रोजगार के मामले में उत्तर प्रदेश के 33 जिले आज भी पिछड़े हुए हैं. संस्था ने यह रिपोर्ट देश के कुल 800 जिलों में कराए गए सर्वे के बाद यह रिपोर्ट पेश किया है. संस्था के नेशनल स्कोर में चंडीगढ़ को शीर्ष पर रखा गया है.

​शिक्षा-रोजगार में सबसे ज्यादा पिछड़े जिले UP में, टॉप पर चंडीगढ़… देखें टॉप 10 लिस्ट

अपनी रिपोर्ट में संस्था ने बताया कि शिक्षा, कौशल और रोजगार की दृष्टि से जयपुर की स्थिति देश में बेहतर है. हालांकि नेशनल स्कोरिंग में राजस्थान को 45.7 अंकों के साथ देश में 25वां स्थान दिया गया है. जबकि 66 अंकों के साथ राष्ट्रीय स्कोरिंग में चंडीगढ़ टॉप पर है. अपनी रिपोर्ट में संस्था ने बताया है कि कुल 800 जिलों में सर्वे कराया गया. इनमें से 160 जिले पिछड़े माने गए हैं.

इन राज्यों में पिछड़ा नहीं कोई जिला

रिपोर्ट के मुताबिक देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जिनके कोई जिले पिछड़ा की श्रेणी में नहीं हैं. इन जिलों में पंजाब, केरल, तमिलनाडु, उत्तराखंड और गोवा शामिल हैं. 800 जिलों में से पिछड़ा कैटेगरी में रखे गए 160 जिलों की सूची में इन राज्यों का कोई भी जिला शामिल नहीं है. वहीं बाकी राज्यों में से कोई ना कोई जिला इन 160 जिलों में जरूर शामिल हैं. इनमें भी हरियाणा और आंध्र प्रदेश की स्थिति बेहतर बताई गई है.

पांच बिंदुओं पर हुई स्कोरिंग

संस्था ने बताया है कि यह रिपोर्ट पांच मानकों के आधार पर तैयार की गई है. इसमें पहला एजुकेशन है. इसमें देखा गया है कि जिलों में शिक्षा का इंफ्रास्ट्रक्चर कैसा है. दूसरा मानक अपॉर्च्यूनिटी है. इसमें देखा गया है कि युवाओं को सरकारी नौकरी व प्राइवेट सेक्टर में काम के अवसर कितने हैं. इसी प्रकार तीसरा मानक पार्टिसिपेशन, चौथा रेडीनेस और पांचवा मानक वर्क है.

ये है पिछड़े जिलों की सूची

संस्था द्वारा चिन्हित किए पिछड़े जिलों की सूची में राजस्थान 4, बिहार 24, मध्य प्रदेश के 24, यूपी के 33, छत्तीसगढ़ के 11, असम के 9, ओडिशा के 10, झारखंड के 7, महाराष्ट्र के 7, गुजरात के 3, तेलंगाना के 2, कर्नाटक के 2 और आंध्र प्रदेश एवं हरियाणा में एकएक जिले शामिल हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply