Aadhaar Card Update New Rule: आज आधार कार्ड देश के करोड़ों लोगों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है। इसकी सुरक्षा और सटीकता बनाए रखने के लिए समयसमय पर आधार की जानकारी अपडेट करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आधार कार्ड में नाम गलत दर्ज हो,स्पेलिंग में गलती या शादी के बाद सरनेम बदलना चाहते हैं तो 18 सितंबर 2026 से लागू किए गए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से जुड़े नए नियम को जानना जरुरी है।

बता दें कि, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने 18 सितंबर 2026 से लागू नई मानक संचालन प्रक्रिया के तहत आधार कार्ड में नाम अपडेट और सुधार के नियमों को अधिक स्पष्ट किया है, जिसके तहत आधार में नाम में मामूली गलती सुधारने और शादी या तलाक के बाद नाम बदलने के लिए भी अलगअलग प्रावधान किए गए है। आइए जानते हैं।
क्या हैं आधार बनवाने के नए नियम
1. अगर किसी के नाम में वर्तनी की छोटीमोटी गलतियों को सुधारना है, तो इसे Minor name change माना गया है। जिसके तहत नाम के शुरुआती अक्षरों को पूरा करना, मिडिल नेम या सरनेम जोड़ना या हटाना, नाम के क्रम में बदलाव करना, स्पेलिंग सुधार, जिसमें उच्चारण लगभग समान है, जैसे बदलाव शामिल हैं।
इन सब बदलाव के लिए आधार कार्ड होल्डर्स को प्रूफ ऑफ आइडे्टी और अगर 18 साल से कम का है कोई तो फैमिली के मुखिया से रिश्ते का प्रमाण देना होगा।
2. ऑपरेटर की गलती को सुधारने के लिए वयस्कों को निर्धारित ‘एनेक्जर बी’ शपथ पत्र और सहायक पहचान दस्तावेज देने होंगे।
3. शादी या तलाक के बाद सरनेम या नाम बदलने के लिए वैध पहचान प्रमाण के साथसाथ ‘एनेक्जर डी’ शपथ पत्र या विवाह/तलाक से संबंधित वैध दस्तावेज जरूरी हैं।
4. पूरी तरह से नया नाम अपनाने या बड़े बदलाव के लिए गजट नोटिफिकेशन और पुराने नाम का पहचान प्रमाण अनिवार्य किया गया है।
5. नाम में कैपिटल लेटर या डॉट से जुड़ी मामूली फॉर्मेटिंग की कमियों के लिए किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
आधार अपडेट की फीस
डेमोग्राफिक अपडेट नाम, पता, जन्मतिथि आदि में सुधार के लिए आधार केंद्र पर फीस ₹75 लगती है, वहीं बायोमेट्रिक अपडेट फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो बदलने के लिए फीस ₹125 देने होंगे।
जबकि आधार ऐप के माध्यम से ईमेल आईडी अपडेट करने की सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक पूरी तरह मुफ्त है।



