दाल बाटी एक ऐसी ट्रेडिशनल डिश है जो राजस्थान के लोगों के इमोशन से जुड़ी हुई है और पर्यटक भी जब यहां आते हैं तो इसे एक बार जरूर चखना चाहते हैं. देसी घी में डूबी बाटी और गरमा गरम पंचमेल दाल का कॉम्बिनेशन कमाल होता है. ये एक बेहद हेल्दी और टेस्टी पारंपरिक डिश है. इसे एक नए अंदाज़ में बनाया है शेफ अरुणा विजय ने, जिसमें उन्होंने मूंगदाल का ट्विस्ट दिया है, जिससे बाटी में भी प्रोटीन बढ़ गया है. इसी के साथ उन्होंने बाटियों को सीधे आंच पर सेकने की बजाय अप्पे पैन में बनाया है, जिससे आपको भी इसे बनाने में आसानी होगी. तो चलिए देख लेते हैं उनकी ये रेसिपी.

दालबाटी के इस नए वर्जन को आपको भी एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए. किसी खास मौके पर फैमिली के लिए बनाएं या मेहमानों को परोसें, स्वाद की तारीफ तो जरूर होगी और ये एक गसुकून देने वाली पौष्टिक डिश है. तो इसे एक बार बनाकर जरूर देखें.
मूंग दाल बाटी के लिए इनग्रेडिएंट्स
- पीली मूंग दाल 1 कप, भिगोई हुई
- पानी जरूरत के अनुसार
- घी 2 बड़े चम्मच
- अजवाइन 1 छोटा चम्मच
- हींग एक चुटकी
- हरी मिर्च 12, बारीक कटी हुई
- हल्दी पाउडर ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर 1½ छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर ½ छोटी चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- ताज़ा हरा धनिया 2 बड़े चम्मच, कटा हुआ
- गेहूं का आटा 1 कप
पंचमेल दाल के लिए इनग्रेडिएंट्स
- हरी मूंग दाल ½ कप
- अरहर दाल ⅓ कप
- मसूर दाल ⅓ कप
- चना दाल 3 बड़े चम्मच
- उड़द दाल 2 बड़े चम्मच
- पानी 1½ कप
तड़के के लिए इनग्रेडिएंट्स
- देसी घी 1½ बड़े चम्मच
- हींग ½ छोटा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च 23
- हल्दी पाउडर 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच
- कुटा हुआ लहसुन 1½ छोटा चम्मच
- नमक स्वादानुसार
- ताजा हरा धनिया काफी सारा
- नींबू का रस ज़रूरत के अनुसार
दालबाटी की रेसिपी
- सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल दें और उसे मिक्सर या फिर सिलबट्टे की मदद से दरदरा पीस लें.
- दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें और इसमें बताए गए मसालों के साथ ही घी, हरी मिर्च, धनिया और गेहूं का आटा मिलाकर नरम गूंथ लें.
- अब आपको इस आटे की लोई बनाकर रोटी बेलनी है और उसपर घी लगाकर इसके छोटे रोल बना लें.इस रोल को छोटे टुकड़ों में कट करें.
- इसके बाद हल्का सा ऊपर की तरफ करके सारे कटे हुए रोल अप्पे पैन में थोड़ा घी डालकर चारों तरफ से अच्छी तरह पक जाने तक सेंक लें.
- अब आप पंचमेल दालों को पानी के साथ नरम होने तक कुकर में अच्छी तरह से पका लें.
- एक कड़ाही में घी, हींग, सूखी लाल मिर्च, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और लहसुन डालकर तड़का तैयार करें. इसमें पकी हुई दाल, नमक और जरूरत के हिसाब से पानी डालें.
- दाल को धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक इसमें एक बढ़िया स्मूद गाढ़ेपन का टेक्सचकर न जाए.
- दाल में ऊपर से ताजा कटा हरा धनिया और नींबू का रस डालें. इसे आप देसी घी लगी मूंग दाल बाटी के साथ गरमागरम परोसें.
View this post on Instagram
बोनस टिप्स करें नोट
शेफ ने कुछ बोनस टिप्स भी दिए हैं. जैसे बाटी के बेहतर टेक्सचर के लिए मूंग दाल को पीसते समय थोड़ा दरदरा रखें और दूसरा टिप्स है कि बाटी को मध्यम आंच पर पकाएं ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए. इसी के साथ ये भी ध्यान रखें कि बाटी के साथ परोसने के हिसाब से पानी डालकर दाल की गाढ़ापन एडजस्ट करना सही रहेगा.



