CrimeIndia

​थाईलैंड से कानपुर पहुंची युवती, बोली- इरफान ने शादी के नाम पर ठगे 60 लाख, धर्म बदलने को कहा

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रहने वाला एक युवक इंस्टाग्राम के जरिए थाईलैंड में रहने वाली महिला के संपर्क में आया. फिर वह यहां से थाईलैंड जाकर उस महिला से शादी रचाई और महिला से 60 लाख रुपये ऐंठकर फरार हो गया. उसकी तलाश करती कानपुर पहुंची यह महिला जब युवक के घर पहुंची तो पता चला कि वह 14 साल से विवाहित है. इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दी है.

​थाईलैंड से कानपुर पहुंची युवती, बोली- इरफान ने शादी के नाम पर ठगे 60 लाख, धर्म बदलने को कहा

महिला ने बताया कि उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे तो वह धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने लगा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. युवती ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. कहा कि वह आरोपी को अपना पति मानती रही, लेकिन वह बीते दो वर्षों से उसे धोखा दे रहा था.

थाईलैंड में की शादी

पीड़िता ने बताया कि इंस्टा पर दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए. फिर थाईलैंड में ही शादी की. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे बताया था कि उसने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया है, लेकिन कल उसके घर जाने पर उसका झूठ सामने आ गया. कहा कि बीते दो वर्षों में आरोपी ने उससे 60 लाख रुपये ऐंठ लिए. एडीसीपी शिवा सिंह से मिलकर पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसे उसके पैसे वापस मिलने चाहिए.

जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसके ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है, लेकिन वह अपना धर्म नहीं बदलेगी. कहा कि उसे उसके पैसे मिल जाएं तो वह वापस लौट जाएगी. एडीसीपी शिवा सिंह के मुताबिक पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई होगी.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply