IndiaUttar Pradesh

​लखनऊ में बाढ़ का कहर… लेटे हनुमान जी जलमग्न, चंद्रिका देवी मंदिर पानी से घिरा; बोले लोग- जहरीले जीव घरों में घुस रहे

Lucknow Flood Crisis: उत्तर प्रदेश की रजधानी लखनऊ में बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है. यहां गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. इस वजह से यहां बाढ़ का पानी लेटे हुए हनुमान मंदिर में घुस गया है. यहां पर पानी 15 फीट बढ़ा हुआ है और बजरंगबली जलमग्न है. पानी भरने के कारण भक्त मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर नहीं चढ़ा पाए. इस मौके पर 21 लीटर दूध से बजरंगबली का अभिषेक किया गया है.

​लखनऊ में बाढ़ का कहर… लेटे हनुमान जी जलमग्न, चंद्रिका देवी मंदिर पानी से घिरा; बोले लोग- जहरीले जीव घरों में घुस रहे

चंद्रिका देवी मंदिर के चारों ओर भी पानी भर गया है. यहां मंदिर के पुजारी के अलावा एक और दो दुकानकार दिख रहे हैं. मंदिर का प्रमुख मार्ग हफ्ते भर से पानी में डूबा है. भक्तों की भीड़ से गुलजार रहने वाले इस मंदिर में सन्नाटा पसरा है. गोमती नदी पर बन रहा पक्का पुल और मेहंदी घाट पुल के निर्माण की रफ्तार भी रुक गई है.

बाढ़ का पानी अब लोगों की जान के लिए खतरा

फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी अब लोगों के लिए जान का खतरा बन गया है. लोग कह रहे हैं कि गंदे पानी में सांप और जहरीले जीव घरों में घुस रहे हैं. इससे पूरे इलाके में दहशत फैली है. बाढ़ का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी साफ जिख रहा है. बच्चे करीब एक हफ्ते से इस डर के मारे स्कूल नहीं जा रहे हैं कि रास्ते में जमे पानी या घर के आसपास कोई जहरीला जीव उनको नुकसान पहुंचा सकता है.

बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज इलाके में बढ़ते जलस्तर और चोरी की घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस ने देर रात तक विशेष सतर्कता अभियान चलाया. पुलिस अधिकारियों और टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में घरघर जाकर उनका हालचाल जाना और समस्याओं की जानकारी ली. पुलिस ने देर रात सीटी अभियान भी शुरू किया. ये अभियान चोरी की घटनाओं को लेकर शुरू किया गया.

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखा सीएम योगी को पत्र

वहीं बाढ़ के हालात को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है. उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और फसल नुकसान का आकलन करके किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply