RBI Repo Rate Hike News: करीब 44 महीने के बाद देश का सेंट्रल बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया महंगाई से जंग और ज्यादा तीखी करता हुआ दिखाई दिया. यही वजह है कि आरबीआई एमपीसी ने फरवरी 2023 के बाद पहली बार रेपो रेट को बढ़ा दिया है. आरबीआई गवर्नर ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स के की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद देश में होम लोन और कार लोन के अलावा बाकी रिटेल लोन की ईएमआई महंगी हो जाएगी. आरबीआई की ओर से लगातार बढ़ रहे महंगाई के प्रेशर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

इससे पहले आरबीआई ने लगातार चार बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था. वहीं साल 2025 में फरवरी से लेकर दिसंबर तक रेपो रेट में 125 प्वाइंट्स की कमी की थी. मौजूदा साल में मिडिल ईस्ट में वॉर छिड़ जाने से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ और महंगाई बढ़ी. मिडिल ईस्ट की वजह से सिर्फ कच्चे तेल की कीमतों में ही इजाफा देखने को नहीं मिला. उसका असर बाकी चीजों पर भी दिखाई दिया.
नेचुरल गैस की सप्लाई, खाद और बाकी जरूरी सप्लाई का संकट भी खड़ा हुआ. जिसकी वजह से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में परेशानी खड़ी हुई. वहीं दूसरी ओर अलनीनो की वजह से मानसून अनुमान से काफी कम रहने की वजह से खेती पर भी काफी असर पड़ा है. जिसकी वजह से प्रोडक्शन में असर देखा देखा गया, जो आगे भी रह सकता है. आरबीआई गवर्नर की ओर से संकेत मिला है कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो दिसंबर की मीटिंग में भी रेपो रेट में इजाफा देखने को मिल सकता है.
रेपो रेट में इजाफा
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के बयान के अनुसार एमपीसी ने ब्याज दरों में इजाफे का ऐलान किया है. ये इजाफा 25 बेसिस प्वाइंट्स का देखने को मिला है. जिसके बार आरबीआई का रेपो रेट 5.25 फीसदी बढ़कर 5.50 फीसदी हो जाएगा. वैसे मौजूदा साल की पिछली 4 आरबीआई एमपीसी में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. उससे पहले फरवरी 2025 से लेकर दिसंबर 2025 के बीच आरबीआई ने रेपो रेट में 125 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की थी. जिसके बाद आरबीआई ने पॉज बटन दबा दिया था. वैसे बीती आरबीआई पॉलिसी मीट के बाद आरबीआई गवर्नर मिडिल ईस्ट वॉर और अलनीनो के असर को लेकर चेतावनी दे रहे थे. साथ ही महंगाई बढ़ने के भी संकेत दे रहे थे. पिछले महीने अमेरिकी फेड रिजर्व ने भी ब्याज दरों में इजाफा किया है.



