DharamIndia

​Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर 2026 से हो रही है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के समय देवी मां पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।

​Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

मां दुर्गा के आगमन की खुशी में देशभर में पूजापंडाल सजाए जाते हैं और भव्य तरीके से मां की पूजाअर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी मां पूजा शुद्ध पूजा सामग्री के साथ विधिवत रुप से की जाती है। आइए आपको बताते हैं नवरात्रि की पूजा के लिए किनकिन पूजा सामग्रियों की आवश्यकता होती है।

नवरात्रि पूजा सामग्री

लोटा, जल, गंगाजल, मौली, सुपारी, दूर्वा और जटा नारियल रख लें।

लाल रंग की नई चुनरी और वस्त्र लें। नथ, गजरा, मांग टीका, कान की बालियां, बिंदी और सिंदूर जैसे श्रृंगार सामग्री भी रखें।

फूलमाला, पान, सूखा नारियल और साफसाबुत चावल का इस्तेमाल करें।

पीतल का दीया, रुई की बत्ती और तिल का तेल या घी पहले से रख लें।

कपूर और धूपबत्ती भी पूजा सामग्री में शामिल करें।

कंघी, शीशा, चोटी, लाल चूड़ियां, बिछिया, इत्र, महावर, पायल, गले की माला और मेहंदी भी रख सकते हैं।

दान देने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार चीजें रख सकते हैं।

मिट्टी, मिट्टी का पात्र और उसका ढक्कन भी पूजा की आवश्यक सामग्री में शामिल करें।

बताशे, फल और मिठाई रखें। अपनी श्रद्धा के अनुसार माता को भोग अर्पित करें।

कलावा और रबर बैंड भी साथ में रख लें।

शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर

11 अक्तूबर 2026नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
12 अक्तूबर 2026 नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी पूजा
13 अक्तूबर 2026 नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा पूजा
14 अक्तूबर 2026 नवरात्रि का चौथा दिन मां कूष्मांडा पूजा
15 अक्तूबर 2026 नवरात्रि का पांचवां दिन मां स्कंदमाता पूजा
16 अक्तूबर 2026 नवरात्रि का छठा दिन षष्ठी पूजा, मां कात्यायनी पूजा
17 अक्तूबर 2026 नवरात्रि का सातवां दिन सप्तमी पूजा, मां कालरात्रि पूजा
18 अक्तूबर 2026 नवरात्रि का आठवां दिन अष्टमी पूजा
19 अक्तूबर 2026 नवरात्रि का नौवां दिन नवमी पूजा

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्तूबर 2026 को घट स्थापना यानी कलश का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply