India

​Jeevan Pramaan 2026: क्या पेंशन धारियों को जमा करना पड़ेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट? जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी

Jeevan Pramaan 2026: अगर आपकी भी पेंशन आती है या आपके घर में किसी को पेंशन मिलती है, तो उनके लिए 1 अक्टूबर से नए नियम जारी किए गए हैं। इसके तहत जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। हालांकि यह नियम सभी पेंशन धारियों के लिए नहीं है। सरकार ने जीवन प्रमाण जमा यानी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए उम्र के हिसाब से समय तय किया है। 

​Jeevan Pramaan 2026: क्या पेंशन धारियों को जमा करना पड़ेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट? जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी

बता दें कि, 1 अक्टूबर से लागू किए गए नए नियम के मुताबिक 80 या उससे ज्यादा उम्र के पेंशन धारियो को अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। अहम बात यह है कि अब आपको लाइन में लगकर धक्के खाने की जरुरत नहीं हैं, बल्कि बुजुर्गों के लिए घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक और डोरस्टेप बैंकिंग जैसी सुविधा दी गई है। 

इस तारीख से पहले करना होगा जमा

80 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग 1 अक्टूबर 2026 से अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पात्र पेंशन धारियों को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट करने के लिए 30 नवंबर 2026 तक का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि सरकार की ओर से ये समय सीमा बढ़ाई जा सकती है।   

घर बैठे जमा कर सकते हैं DLC

अब पात्र पेंशनर को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक में जाकर लाइन लगाने की जरुरत नहीं है, वो घर बैठे ही अपना फेस ऑथेंटिकेशन, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और डोरस्टेप बैंकिंग जैसी सुविधाओं के जरिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट यानी जीवन प्रमाण जमा किया जा सकता है। 

 

DLC जमा करने की स्टेप बॉयस्टेप प्रक्रिया

1. अपने मोबाइल में Google Play Store से Jeevan Pramaan Face App और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करें।

2. जीवन प्रमाण ऐप खोलकर अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।

3. आपके मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके सत्यापन पूरा करें।

4. अपना नाम, PPO नंबर , पेंशन बांटने वाली एजेंसी , बैंक खाता संख्या आदि जानकारी सहीसही भरें

5. ‘Face Authentication’ विकल्प चुनें और फोन के कैमरे से अपना चेहरा स्कैन करें 

6. प्रक्रिया पूरी होते ही आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा हो जाएगा और स्क्रीन पर ‘प्रमाण आईडी’ आ जाएगी।

डाकघर की डोरस्टेप सर्विस से कर सकते जमा

1. आप Post Info App वेबसाइट या नजदीकी पोस्ट ऑफिस के माध्यम से घर बैठे डाकिए को बुलाने का अनुरोध कर सकते हैं।

2. इस सेवा के लिए ₹70 का सामान्य शुल्क देना होता है।

3.  घर आने वाले डाकिए को अपना आधार कार्ड, PPO नंबर और बैंक खाता विवरण दिखाएं।

4. डाकिया अपनी मशीन से आपके फिंगरप्रिंट या चेहरे को स्कैन करके तुरंत DLC जेनरेट कर देगा।

क्या है DLC प्रमाण पत्र?  

डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट , जिसे जीवन प्रमाण भी कहा जाता है, केंद्र या राज्य सरकार तथा अन्य सरकारी संगठनों के पेंशनभोगियों के लिए एक बायोमेट्रिकआधारित डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र है। 

इस सर्टिफिकेट का मुख्य उपयोग यह प्रमाणित करने के लिए किया जाता है कि पेंशनभोगी जीवित है। पहले पेंशनभोगियों को जीवित होने का प्रमाण देने के लिए हर साल नवंबर के महीने में बैंक या संबंधित दफ्तर में शारीरिक रूप से जाना पड़ता था। डीएलसी आने के बाद अब यह काम घर बैठे आधार और बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल रूप से हो जाता है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply