India

​Rahul Gandhi Jantar Mantar Protest: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस पर लगाए रोकने के आरोप

: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जब विपक्षी नेता चुनाव आयुक्त से मिलने पहुंचे तो उन्हें मुलाकात का मौका नहीं मिला और दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने की बात कही। इसके बाद विपक्षी नेता जंतरमंतर जाएंगे , जो निर्धारित प्रदर्शन स्थल है। 

​Rahul Gandhi Jantar Mantar Protest: सुप्रिया श्रीनेत बोलीं- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस पर लगाए रोकने के आरोप

श्रीनेत ने कहा कि उनकी मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर विपक्ष को रोकने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी सवाल उठाए। श्रीनेत ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि विपक्ष जनता के सामने कथित ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाना चाहता है।

#WATCH | Delhi: Congress leader Supriya Shrinate says, “When we wanted to meet the Election Commissioner yesterday, he did not meet us. Delhi Police told us that we could not demonstrate here. So, we will head to the Jantar Mantar and demonstrate. That is the designated protest… pic.twitter.com/RS8Js7f0U7

— ANI October 7, 2026

जंतरमंतर की ओर निकले विपक्षी सांसद

दरअसल, INDIA ब्लॉक प्रदर्शन के लिए विपक्षी सांसद पहले जनपथ के सागर रत्ना रेस्टोरेंट में एकत्र हुए थे। रेस्टोरेंट जंतरमंतर से करीब 100 मीटर की दूरी पर है। बैठक और लंच के बाद सांसदों का दल जंतरमंतर की ओर रवाना हुआ। प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और कई जगह बैरिकेडिंग की गई है।

पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, धारा 163 लागू

विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जंतरमंतर और आसपास के इलाकों में BNSS की धारा 163 लागू होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस लगातार विपक्षी सांसदों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर सांसद जंतरमंतर के अलावा कनॉट प्लेस या विंडसर पैलेस की तरफ बढ़ते हैं, तो उन्हें रोका जा सकता है।

 

हिरासत में लेने की भी तैयारी

प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने पहले से तैयारी कर रखी है। अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सांसदों को रोकने और जरूरत पड़ने पर हिरासत में लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में जंतरमंतर पर विपक्षी सांसदों के पहुंचने के बाद स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

खड़गे का मोदी सरकार पर बड़ा आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि INDIA ब्लॉक के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतरमंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग जो कुछ कर रहा है, उसके पीछे नरेंद्र मोदी हैं और सरकार लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है।

SIR को लेकर जारी है विपक्ष का विरोध

विपक्षी दलों का यह प्रदर्शन यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भी जारी विरोध का हिस्सा है। विपक्ष का आरोप है कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर उनकी आपत्तियों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। वहीं, चुनाव आयोग और केंद्र सरकार विपक्ष के आरोपों से अलग अपना पक्ष रखते रहे हैं। फिलहाल जंतरमंतर पर प्रदर्शन को लेकर सियासी हलचल तेज है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply