IndiaTrending

​BPSC 72nd Prelims Postponed: BPSC 72वीं परीक्षा एक बार फिर हुई स्थगित, नई तारीख का छात्रों को इंतजार

BPSC 72nd Prelims Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टुडेंट के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग ने 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। हालांकि अब तक इस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया। 

​BPSC 72nd Prelims Postponed: BPSC 72वीं परीक्षा एक बार फिर हुई स्थगित, नई तारीख का छात्रों को इंतजार

 

दूसरी बार टली परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से दूसरी बार 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।  पहली बार इस परीक्षा की डेट 26 जुलाई 2026 तय की गई थी। लेकिन फिर इस डेट को आगे बढ़ाकर 25 अक्टूबर 2026 कर दी गई । लेकिन अब एक बार फिर परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। अब 25 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगी परीक्षा नहीं होगी। अब यह परीक्षा  कब होगी इसका ऐलान आयोग ने अब तक नहीं किया है। 

Students को परीक्षा का इंतजार

छात्रछात्राएं सालों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। ऐसे में परीक्षा की डेट बारबार टलने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 1,189 रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है। लेकिन अब तक परीक्षा की तारीख के बारें में कोई घोषणा नहीं की गई है। 
 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply