India

​UPI Payment Pending: UPI पैसे कटने के बाद भी Pending है पेमेंट? दोबारा पैसे भेजने से पहले जानें ये बात

UPI Payment Pending: आज के डिजिटल दौर में छोटे से लेकर बड़े तक हर कोई के पास एंड्रॉयड मोबाइल होता है। आजकल हर कोई छोटे से बड़े भुगतान के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करता है, अपनी सुविधा के लिए सभी लोग बिजली बिल से लेकर सिलेंडर बुकिंग के लिए सभी प्रकार के भुगतान फोनपे, पेटीएम, गूगलपे जैसे ऑनलाइन बैंकिंग का प्रयोग करते हैं। लेकिन कई बार पेमेंट करते समय नेटवर्क धीमा हो जाता है और हमारे पैसे भी कट जाते हैं और सामने वाले के खाते में भी नहीं जाते। ऐसे में आइए जानते हैं कैसे पाएं इस समस्या से छुटकारा? 

​UPI Payment Pending: UPI पैसे कटने के बाद भी  Pending है पेमेंट? दोबारा पैसे भेजने से पहले जानें ये बात

पेमेंट करते समय अटके पैसे करें ये काम?

UPI पेमेंट करते समय अगर आपके पैसे कट जाएं और सामने वाले के खाते में न पहुंचें , तो सबसे पहले घबराएं नहीं और तुरंत यह कदम उठाएं

1. पेंडिंग या अटके हुए पेमेंट के तुरंत बाद दोबारा पैसे भेजने की गलती न करें, क्योंकि कई बार बैंक सर्वर की देरी से पहला ट्रांजैक्शन अपने आप पूरा हो जाता है या वापस आ जाता है।

2. अगर आप किसी दुकान पर हैं, तो कम से कम 3 से 5 मिनट तक इंतजार करें।

3. अपने UPI ऐप की Transaction History में जाकर देखें कि पेमेंट ‘Failed’, ‘Pending’ या ‘Success’ दिखा रहा है।

4.  ट्रांजैक्शन आईडी , राशि, तारीख और समय का स्क्रीनशॉट लेकर रख लें।

पैसे वापस कैसे पाएं?

ऑटोरिफंड

1. आरबीआई के नियमों के अनुसार, टका हुआ पैसा आमतौर पर तुरंत या अगले कार्य दिवस तक आपके खाते में अपने आप वापस आ जाता है।

2. यदि तय समय में पैसा वापस न आए, तो अपने UPI ऐप की History में जाएं, संबंधित ट्रांजैक्शन पर क्लिक करें और ‘Raise a Dispute’ या ‘Report a Problem / Help’ पर जाकर शिकायत दर्ज करें।

3. यदि ऐप से समाधान न मिले, तो अपने बैंक के कस्टमर केयर या होम ब्रांच से संपर्क करें और ट्रांजैक्शन आईडी बताकर चार्जबैक या रिफंड की मांग करें।

4. यदि बैंक या ऐप से भी हल न निकले, तो NPCI Official Website या RBI की इंटीग्रेटेड ओमबड्समैन वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply