BusinessIndia

​HDFC बैंक के ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! बैंक ने ब्याज दरों में की कटौती, घटेगी आपकी लोन EMI

जहां एक ओर आरबीआई ने 44 महीने के बाद रेपो रेट में इजाफा कर लोन ईएमआई में इजाफे का संकेत दिया है. वहीं दूसरी ओर देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने होम लोन की ईएमआई में कटौती का ऐलान कर अपने कस्टमर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. HDFC बैंक के जिन होम लोन ग्राहकों का लोन ‘मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्सबेस्ड लेंडिंग रेट’ से जुड़ा है, उनकी EMI कम होने का रास्ता साफ हो गया है.

​HDFC बैंक के ग्राहकों की बल्ले-बल्ले! बैंक ने ब्याज दरों में की कटौती, घटेगी आपकी लोन EMI

बैंक ने सभी अवधि के लिए MCLR दरों में 15 बेसिस प्वाइंट्स तक की कटौती की है. बेसिस प्वाइंट, प्रतिशत प्वाइंट का सौवां हिस्सा होता है. HDFC बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बदली हुई MCLR दरें 7 अक्टूबर, 2026 से लागू होंगी. इस बदलाव के बाद, लोन की अवधि के आधार पर HDFC बैंक की MCLR दरें अब 7.80 फीसदी से 8.55 फीसदी के बीच हैं. इससे पहले, लोन की अवधि के आधार पर HDFC बैंक की MCLR दरें 7.90 फीसदी से 8.60 फीसदी के बीच थीं.

HDFC बैंक ने किया लेंडिंग रेट्स में बदलाव

HDFC बैंक की ओवरनाइट MCLR सितंबर 2026 में 7.90% से घटकर अक्टूबर 2026 में 7.80% हो गई, जो 10 बेसिस प्वाइंट्स की कमी है. एक महीने की MCLR अक्टूबर 2026 में 7.90% से घटकर 7.75% हो गई, यानी इसमें 15 बेसिस प्वाइंट्स की कमी आई. तीन महीने की MCLR 8.05% से घटकर 7.95% हो गई, जो 10 बेसिस प्वाइंट्स की कमी है.

HDFC बैंक की 6 महीने की MCLR 8.25% से घटकर 8.15% हो गई और 1 साल की MCLR 8.35% से घटकर 8.30% हो गई, जो 5 बेसिस प्वाइंट्स की कमी है. 2साल का MCLR 8.45% से घटकर 8.40% हो गया, और 3साल का MCLR भी 5 बेसिस प्वाइंट्स कम होकर सितंबर में 8.60% से अक्टूबर 2026 में 8.55% हो गया.

टेन्योरअक्टूबर 2026 MCLRसितंबर 2026 MCLRकितनी आई कमी
ओवरनाइट7.80%7.90%0.10%
1 महीना7.75%7.90%0.15%
3 महीने7.95%8.05%0.10%
6 महीने8.15%8.25%0.10%
1 साल8.30%8.35%0.05%
2 साल8.40%8.45%0.05%
3 साल8.55%8.60%0.05%

MCLR क्या है?

MCLR वह कम से कम ब्याज दर है जो कोई फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन किसी खास लोन के लिए वसूलता है. यह लोन के लिए ब्याज दर की लोअर लिमिट तय करता है. जब तक RBI कुछ और न कहे, उधार लेने वालों के लिए यह दर सीमा तय रहती है. RBI ने 2016 में MCLR शुरू किया था. वैसे रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 अपनी मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में रेपो रेट को 5.25% से बढ़ाकर 5.5% कर दिया. 44 महीने के बाद आरबीआई ने अपने रेपो रेट में बढ़ोतरी की है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply