Rahul Gandhi Statement: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , RSS प्रमुख मोहन भागवत और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं और अधिकारियों की ओर से की जा रही कार्रवाई घबराहट में उठाए गए कदमों का नतीजा है।
राहुल गांधी ने कहा कि चाहे ये लोग कोई भी कदम उठा लें, उन्हें जवाबदेह बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि उनकी “गारंटी” है कि इन चारों को सजा दिलाई जाएगी।
👉This is all a panic reaction. Narendra Modi, Amit Shah, Mohan Bhagwat and Gyanesh Kumar can do all this, but we are going to bring them to justice.
👉My guarantee is that all four of them will be brought to justice.
🔹They have attacked the Constitution.
🔹They have… pic.twitter.com/WazyyXviQ1— Congress October 7, 2026
संविधान पर हमले का लगाया आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने संविधान पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि जनता की आवाज और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा सवाल है।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता की आवाज दबाने की कोशिश की गई है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को इसकी कीमत चुकानी होगी।
चारों को जवाबदेही से बचने नहीं देंगे
राहुल गांधी ने अपने बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि इन चारों को जवाबदेही से बचने नहीं दिया जाएगा।
उनका कहना है कि जो भी संविधान और जनता की आवाज के खिलाफ काम करेगा, उसके खिलाफ राजनीतिक और कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।



