BusinessIndia

​बिहार जाने का हवाई किराया इतना महंगा कि उतने में जा सकते हैं थाईलैंड, दिवाली पर कैसे जाएं घर?

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की तैयारी कर रहे बिहार के लोगों के लिए इस बार हवाई सफर जेब पर भारी पड़ सकता है. देश के अलगअलग शहरों से बिहार जाने वाली फ्लाइट्स के किराए में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. इसका सबसे बड़ा असर उन यात्रियों पर पड़ रहा है, जो महाराष्ट्र, कर्नाटक और दूसरे राज्यों में नौकरी या कारोबार करते हैं और त्योहार पर अपने घर बिहार लौटना चाहते हैं.

​बिहार जाने का हवाई किराया इतना महंगा कि उतने में जा सकते हैं थाईलैंड, दिवाली पर कैसे जाएं घर?

पुणे से पटना के लिए 5 नवंबर से 7 नवंबर 2026 की यात्रा का किराया देखने पर स्थिति काफी चौंकाने वाली है. उपलब्ध फ्लाइट सर्च में इस रूट पर किराया सामान्य दिनों की तुलना में काफी ज्यादा दिखाई दे रहा है. cheapflights.com के मुताबिक, 5 से 7 नवंबर के बीच पुणे के लोहेगांव एयरपोर्ट से पटना एयरपोर्ट तक जाने का फ्लाइट का अधिकतम किराया करीब ₹55,00 तक पहुंच गया है. इतना ही नहीं, न्यूनतम किराया भी करीब ₹25,000 तक बना हुआ है.

इतने किराये में पहुंच सकते हैं थाईलैंड

दिलचस्प बात ये है कि दिवाली और छठ पूजा के समय पर फ्लाइट का किराया इतना ज्यादा तक पहुंच गया है कि इतने पैसे में थाईलैंड तक पहुंचा जा सकता है. पुणे से फुकेत के लिए भी 5 से 7 नवंबर की तारीखों में फ्लाइट विकल्प उपलब्ध हैं. cheapflights.com पर पुणे से फुकेत तक का अधिकतम किराया भी करीब ₹49,000 दिख रहा है. लेकिन पुणे से फुकेट का न्यूनतम किराया करीब ₹35,000 दिख रहा है.

क्यों बढ़ा बिहार का किराया?

दिवाली के बाद बिहार में छठ पूजा को लेकर भी बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं. हर साल इस दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों और फ्लाइट्स में मांग बढ़ जाती है. इस बार भी यही स्थिति देखने को मिल रही है. अगर फ्लाइट का किराया बजट से बाहर है तो यात्रियों के पास कुछ दूसरे विकल्प हैं. सबसे पहले यात्रा की तारीख में बदलाव करके देखना चाहिए. दिवाली से एकदो दिन पहले या बाद की फ्लाइट कई बार सस्ती मिल सकती है. इसके अलावा पटना के बजाय गया या बिहार के किसी नजदीकी एयरपोर्ट तक जाने और वहां से ट्रेन या बस लेने का विकल्प भी देखा जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply