EPFO Cyber Alert: अगर आपका पीएम अकाउंट है और आप भी EPFO की ऑनलाइनल सेवाओं का उपयोग करते हैं, तो EPFO ने अपने ग्राहकों यानी पीएफ खाताधारकों को साइबर ठगी से सावधान रहने की एडवाजरी जारी की है।

आज के डिजिटल दौर में साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, SMS, ईमेल और सोशल मीडिया लिंक के जरिए लोगों से UAN, OTP , आधार और बैंकिंग जैसी पर्सनल जानकारी निकालने की कोशिश करते है, कई बार फर्जी लिंक, फर्जी ऐप का उपयोग करके लोग को अपने जाल में फंसा सकते हैं, ऐसे में EPFO ने एक्स पर ऑफिशियल पोस्ट करते हुए सावधान रहने को कहा है।
EPFO ने जारी की एडवाइजरी
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने 7 अक्टूबर को अपने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए अपने ग्राहकों के लिए एजवाइजरी जारी करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘EPFO की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपना UAN, पासवर्ड, OTP, आधार, PAN या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।’
⚠️ साइबर सुरक्षा सलाह: केवल EPFO की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। अपना UAN, पासवर्ड, OTP, आधार, PAN या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।#FraudAlert #EPFO #EPFOWithYou #HumHainNa #ईपीएफओ pic.twitter.com/sADqLtFKQq
— EPFO October 7, 2026
इन बातों का रखें ध्यान
EPFO ने साइबर ठगी से बचने के सुझाव देते हुए एडवाइजरी जारी करते हुए कुछ बातों पर ध्यान देने के निर्देश दिए जैसे
1. PF से जुड़ी किसी भी जानकारी या सेवा के लिए सिर्फ EPFO की आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
2. SMS, ईमेल या सोशल मीडिया के जरिए मिले किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
3. अपना UAN, PPO, पासवर्ड, OTP, आधार, PAN या बैंक अकाउंट की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
4. लॉगिन करने से पहले वेबसाइट के URL ध्यान से चेक करें।
5. वेबसाइट के नाम की स्पेलिंग और डोमेन में किसी तरह की गड़बड़ी दिखे तो अलर्ट हो जाएं।
6. अगर कोई संदिग्ध वेबसाइट, मैसेज या फिशिंग लिंक मिलती है, तो उसकी जानकारी EPFO के आधिकारिक हेल्पडेस्क या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग चैनल पर दें।
7.EPFO कभी भी फोन कॉल, व्हाट्सऐप, एसएमएस , सोशल मीडिया या ईमेल के माध्यम से पर्सनल जानकारी, ओटीपी या लॉगिन जानकारी नहीं मांगता है।



