India

​Delhi Internet Shutdown: दिल्ली में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद! CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

Delhi Internet Shutdown 2026: दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश सामने आया है। 

​Delhi Internet Shutdown: दिल्ली में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद! CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती, गृह मंत्रालय ने दी मंजूरी

आदेश के अनुसार, जनपथ और कर्तव्य पथ क्रॉसिंग के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में 9 अक्टूबर 2026 की रात 10 बजे से 10 अक्टूबर 2026 की रात 10 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Internet services suspended within a 4km radius in New Delhi. The Ministry of Home Affairs has approved the temporary suspension of internet services. Internet services will remain suspended within a 4kilometer radius around the Janpath–Kartavya Path crossing. Services will… pic.twitter.com/YbmoRjifsT

— ANI October 9, 2026

आदेश में गृह मंत्रालय की मंजूरी का उल्लेख

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के नाम से जारी पत्र में बताया गया है कि केंद्रीय गृह सचिव ने संबंधित क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं के अस्थायी निलंबन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 

आदेश में दूरसंचार अधिनियम, 2023 की धारा 20 और दूरसंचार सेवाओं के अस्थायी निलंबन संबंधी नियम, 2024 का उल्लेख किया गया है।

इन टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश

आदेश में एयरटेल , वोडाफोन ,  आइडिया , जियो और एमटीएनएल के नोडल अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा गया है। 

आदेश में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त मनीषी चंद्रा का नाम दर्ज है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply